India

​CNG Filling Time: दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक जल्दी क्यों फुल होता है? जानें CNG भरवाने का कौन-सा समय बेहतर

CNG Filling Time: आज के समय में हर किसी के घर में कोई न कोई वाहन जरुर हैं। ऐसे में आजकल CNG गड़ियों का उपयोग ज्यादा होने लगा है। सीएनजी वाहनों के इस्तेमाल की बड़ी वजह पैसे की बचत भी है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी के मुकाबले सीएनजी वाली गाड़ियां थोड़ा सस्ती पड़ती है। अगर आप भी CNG वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

​CNG Filling Time: दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक जल्दी क्यों फुल होता है? जानें CNG भरवाने का कौन-सा समय बेहतर

दोपहर में न भरवाएं CNG 

अगर आपकी गाड़ी भी सीएनजी वाली है और आप अपनी गाड़ी में किसी भी समय CNG भरवाने जाते हैं तो रुक जाइए, क्योकि गर्मी के मौसम में दोपहर के समय में सीएनजी भरवाने से कम गैस भरती है। कहा जाता है कि, गर्मी के समय में CNG का तापमान अधिक होता है, जिसकी वजह से टैंक जल्दी फुल हो जाता है। इसकी वजह है कि CNG का तापमान बढ़ जाता है, जिससे गैस के घनत्व में असर पड़ता है। इसलिए कभी भी दोपहर में CNG भरवाने नहीं जाना चाहिए।

CNG भरवाने का सही समय 

गाड़ी में सीएनजी भरवाने का सबसे सही समय सुबह जल्दी या देर रात का होता है।

1. CNG भरवाने के समय सुबह और रात का समय ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इस समय तापमान कम होता है, जिसकी वजह से CNG गैस अधिक घनी होती है।

2. घनी गैस होने के कारण सिलेंडर या टैंक में ज्यादा मात्रा में गैस आती है और आपको पूरा फायदा मिलता है।

3. दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण गैस फैल जाती है, जिससे टैंक जल्दी भर जाता है लेकिन उसमें गैस की मात्रा थोड़ी कम होती है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आम चालक के लिए दिन और रात के समय मिलने वाली गैस के अंतर का असर बहुत बड़ा नहीं होता है।

CNG भरवाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

1. गैस भरवाने से पहले गाड़ी का इंजन पूरी तरह बंद कर दें और चाबी बाहर निकाल लें।

2. गैस भरते समय गाड़ी में कोई नहीं बैठना चाहिए। सभी यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकलकर लगभग 2030 मीटर दूर खड़े होना चाहिए।

3. गाड़ी की आरसी , वैध पीयूसी और सिलेंडर की हाइड्रो टेस्ट रिपोर्ट हमेशा ठीक रखें।

4. गैस भरवाते समय मोबाइल फोन, एसी, म्यूजिक सिस्टम और चार्जर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

5. हमेशा मान्यता प्राप्त और अच्छे सीएनजी स्टेशन से ही गैस भरवाएं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply