India

​Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क के बीच छिड़ा विवाद, ‘गंजी गुड़िया’ और ‘चमची’ कमेंट पर हंगामा

Bigg Boss 20 Episode 12: बिग बॉस 20 के एपिसोड 12 में दूसरे हफ्ते की कप्तानी को लेकर घर में जमकर घमासान देखने को मिला। 

​Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क के बीच छिड़ा विवाद, ‘गंजी गुड़िया’ और ‘चमची’ कमेंट पर हंगामा

कप्तानी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और मतभेद सामने आए, वहीं टास्क खत्म होने के बाद पक्षपात के आरोपों ने विवाद को और बढ़ा दिया। आखिरकार गुल्लू ने कप्तानी टास्क जीतकर दूसरे सप्ताह की कैप्टेंसी अपने नाम कर ली।

टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया था। दावेदारों को नामांकित सदस्यों में से किसी एक की लाइफलाइन खत्म करने का विकल्प दिया गया। 

गुल्लू ने स्काउट, कनिका ने रोहेद और माही ने आसिफ की लाइफलाइन चुनी। ऋति तिवारी ने किसी नामांकित कंटेस्टेंट के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।

पक्षपात के आरोपों से बढ़ा विवाद

टास्क के फैसले के बाद आसिफ खान और उनके साथियों ने बिग बॉस के फैसले पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि कुछ कंटेस्टेंट्स से जुड़े वीडियो दिखाए गए, जबकि दूसरे सदस्यों के मामलों को उतनी तवज्जो नहीं मिली। 

इसको लेकर घर में टीवी और नॉनटीवी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस भी देखने को मिली।

‘गंजी गुड़िया’ और ‘चमची’ कमेंट पर हंगामा

एपिसोड में ‘गंजी गुड़िया’ वाली पुरानी टिप्पणी फिर चर्चा में आ गई। काजी ने इसे मजाक बताया, लेकिन कुछ घरवालों ने उनके मजाक करने के तरीके पर आपत्ति जताई। 

दूसरी ओर, माही विज ने काजी को लगातार निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाया। वहीं, लव गिल को लेकर ‘चमची’ शब्द के इस्तेमाल के बाद आरिशफा और लव के बीच भी विवाद बढ़ गया।

भावुक हुए यंग डीएसए

माही से जुड़ी एक कथित टिप्पणी को लेकर यंग डीएसए भावुक नजर आए। हालांकि, ईशा रिखी ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। 

इस घटनाक्रम ने घर में कही गई बात और उसके अर्थ को लेकर एक नई बहस खड़ी कर दी।

गुल्लू बनीं दूसरे सप्ताह की कप्तान

लगातार विवाद, बहस और रणनीति के बीच कप्तानी का टास्क पूरा हुआ और गुल्लू विजेता रहीं। एपिसोड में काजी और ऋति तिवारी के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। 

कप्तानी भले ही गुल्लू के नाम रही, लेकिन एपिसोड ने घर में बन रहे नए ग्रुप्स और बदलते समीकरणों को जरूर सामने ला दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply