TrendingUttar Pradesh

​भ्रष्टाचारी भाजपाई… अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- प्रेरणा स्थल’ का नाम बदलकर ‘प्रेरणा जल-स्थल’ कर दें

​भ्रष्टाचारी भाजपाई… अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- प्रेरणा स्थल’ का नाम बदलकर ‘प्रेरणा जल-स्थल’ कर दें

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेरणा स्थल में हुए जल जमाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भाजपा के नाम बदलने की राजनीति को लेकर भी तंज कसा और कहा कि नाम बदलने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। 

दरसअल सोशल मीडिया पर प्रेरणा स्थल पार्क का एक रील तेजी से वायरल हो है, जो @MAURYAALKA के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक लड़की पार्क में हुए जलजमाव को लेकर सरकार से सवाल कर रही है। इस वायरल इंस्टा वीडियो को अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा लिखा, “अरबों की लागत से बने प्रेरणास्थल का नाम बदलकर ‘प्रेरणा जलस्थल’ कर दें।” उन्होंने आगे भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भ्रष्टाचारी भाजपाइयों से आग्रह है कि कमसेकम अपने महापुरुषों के प्रति तो ईमानदार रहें।”

नाम बदलने की राजनीति पर तंज

अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब विभिन्न स्थानों और योजनाओं के नाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी होती रही है। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के नाम और उनसे जुड़े स्थलों के सम्मान को लेकर सवाल उठाया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply