महिंद्रा के लिए अक्टूबर 2026 बिक्री के लिहाज से शानदार महीना रहा. कंपनी ने इस दौरान घरेलू बाजार और विदेशों में मिलाकर कुल 1,31,109 गाड़ियां बेचीं. यह अब तक किसी एक महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री है. पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इसमें 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. SUV सेगमेंट में भी महिंद्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया. कंपनी ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 73,338 SUV बेचीं. त्योहारों के दौरान ग्राहकों की बढ़ी मांग और नए मॉडल की एंट्री से बिक्री को रफ्तार मिली.

SUV की सेल में भी उछाल
अक्टूबर 2026 में की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 73,338 यूनिट रही. अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 71,624 यूनिट था. यानी सालाना आधार पर 2.39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. एक्सपोर्ट को शामिल करने पर कंपनी की कुल यूटिलिटी व्हीकल बिक्री 74,904 यूनिट तक पहुंच गई. वहीं, चालू वित्त वर्ष 202627 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 4,31,480 SUV बेचीं.
नए मॉडल और त्योहारों से मिला फायदा
कंपनी के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट डॉ. वेलुसामी आर के मुताबिक, त्योहारों के दौरान अच्छी मांग और नए मॉडल की रेंज ने बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. हाल ही में पेश की गई को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, कंपनी ने इस मॉडल की बिक्री का अलग आंकड़ा साझा नहीं किया. अक्टूबर में महिंद्रा ने 33,037 लाइट कमर्शियल व्हीकल भी बेचे, जो पिछले साल से करीब 4 फीसदी ज्यादा हैं.
तीन पहिया वाहनों और एक्सपोर्ट में तेजी
तीन पहिया वाहनों की सेल में कंपनी को सबसे ज्यादा बढ़त मिली. इलेक्ट्रिक मॉडल समेत महिंद्रा ने अक्टूबर में 17,632 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 12,762 थी. यानी बिक्री 38 फीसदी बढ़ी। इस दौरान कंपनी का एक्सपोर्ट भी 77 फीसदी बढ़कर 7,102 यूनिट हो गया.
ट्रक और बस की बिक्री भी बढ़ी
महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन और SML महिंद्रा ने मिलकर अक्टूबर में 2,838 ट्रक और बस बेचे. इसमें विदेश भेजे गए वाहन भी शामिल हैं. पिछले साल इसी महीने 2,034 यूनिट की बिक्री हुई थी. इस तरह इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कुल मिलाकर SUV से लेकर कमर्शियल और तीन पहिया वाहनों तक महिंद्रा के लिए अक्टूबर शानदार रहा.



