Maruti Suzuki के लिए अक्टूबर 2026 बिक्री के मामले में बेहद खास रहा. कंपनी ने इस महीने अब तक का अपना सबसे बड़ा मंथली सेल्स रिकॉर्ड बनाया है. घरेलू बाजार में बिक्री, एक्सपोर्ट और Toyota को की गई सप्लाई को मिलाकर Maruti ने कुल 2,76,120 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले यह 25 फीसदी ज्यादा है. इससे पहले कंपनी की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड मई 2026 में बना था, जब करीब 2.43 लाख गाड़ियां बिकी थीं. इस बार रिकॉर्ड बिक्री के पीछे घरेलू बाजार में कारों और SUV की अच्छी मांग के साथ विदेशों में बढ़ी सप्लाई का भी योगदान रहा.

घरेलू बाजार में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ी सेल
अक्टूबर 2026 में ने भारतीय बाजार में 2,12,384 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल इसी महीने कंपनी की घरेलू बिक्री 1,76,318 यूनिट थी. यानी एक साल में बिक्री 20.46 फीसदी बढ़ी और कंपनी ने अक्टूबर 2025 के मुकाबले 36,066 ज्यादा वाहन बेचे. सितंबर 2026 से तुलना करें तो भी बिक्री में अच्छी तेजी दिखी. सितंबर में कंपनी ने 1,81,838 गाड़ियां बेची थीं, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 16.80 फीसदी बढ़ गया.
मिनी, कॉम्पैक्ट और मिडसाइज कारों की कुल बिक्री 1,00,877 यूनिट रही. एक साल पहले अक्टूबर में इस कैटेगरी की 85,210 गाड़ियां बिकी थीं. इसमें Alto, Baleno, Celerio, Ciaz, Dzire, Ignis, SPresso, Swift और WagonR जैसे मॉडल शामिल हैं.
SUV की बिक्री 98 हजार यूनिट के करीब
Maruti की यूटिलिटी व्हीकल कैटेगरी ने भी कंपनी की बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. अक्टूबर में इस सेगमेंट की 97,787 गाड़ियां बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 77,571 यूनिट था. इस तरह SUV और दूसरे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में करीब 26.06 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
इस कैटेगरी में , Ertiga, eVitara, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victoris और XL6 जैसे मॉडल आते हैं. वहीं, Eeco की बिक्री भी मामूली बढ़त के साथ 13,720 यूनिट रही. अक्टूबर 2025 में इसकी 13,537 यूनिट बिकी थीं.
एक्सपोर्ट में भी 59 फीसदी से ज्यादा की तेजी
विदेशी बाजारों में भी Maruti की गाड़ियों की मांग बढ़ी है. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने 49,872 वाहन एक्सपोर्ट किए, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 31,304 गाड़ियां विदेश भेजी गई थीं. यानी एक्सपोर्ट में 59.32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. सितंबर के मुकाबले भी इसमें 12.78 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया.
अक्टूबर में कंपनी की कुल बिक्री में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी करीब 18.06 फीसदी रही. घरेलू बाजार में कारों और SUV की बढ़ती मांग के साथ विदेशों में ज्यादा गाड़ियां भेजे जाने से Maruti Suzuki अक्टूबर में अपना अब तक का सबसे बड़ा मासिक बिक्री आंकड़ा हासिल कर सकी.



