India

​Delhi Sharab Dukan Closed: दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Delhi Liquor Shops Closed: दिल्ली में सरकार ने दो दिन सभी लाइसेंस शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

​Delhi Sharab Dukan Closed: दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक, 9 और 10 अक्टूबर 2026 को शराब दुकानें बंद रहेंगी। 

सरकार ने यह फैसला राजधानी की मौजूदा परिस्थितियों और दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

हालांकि, आबकारी विभाग ने अपने आदेश में शराब की दुकानों को बंद करने की वजह किसी एक प्रदर्शन को नहीं बताया है। विभाग ने सार्वजनिक व्यवस्था और पुलिस से मिले इनपुट को फैसले का आधार बताया है।

Delhi | In view of the prevailing situation and inputs received from Delhi Police, as a preventive measure aimed at maintaining public order, it is hereby ordered that all retail liquor vends with licenses in Form L6, L6& L6FG, L8, L10 and L8 & L14 operating in Delhi will be… pic.twitter.com/COrwo2chho

— ANI October 8, 2026

जंरतमंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं

10 अक्टूबर को जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है। 

सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की बात कही गई है।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन जारी

यह फैसला ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी है। 

INDIA गठबंधन के नेता चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply