IndiaUttar Pradesh

​Dev Deepawali 2026: काशी में देवताओं की दिवाली! 21 लाख दीपों से रोशन हुए 84 घाट, गंगा आरती ने मोहा मन

Dev Deepawali 2026: धर्म और आस्था की नगरी काशी में देव दीपावली का अद्भुत नजारा देखने को मिला. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के 84 घाट 21 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठे. ऐसा लगा मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो. कृतिका नक्षत्र और शिव योग में मनाई जा रही देव दीपावली को देखने के लिए देशविदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे. गंगा के दोनों किनारों पर दीपों की रोशनी ने ऐसा दृश्य बनाया कि हर कोई इसे अपने कैमरे में कैद करने को उत्सुक नजर आया.

​Dev Deepawali 2026: काशी में देवताओं की दिवाली! 21 लाख दीपों से रोशन हुए 84 घाट, गंगा आरती ने मोहा मन

काशी में शाम 5:15 बजे नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का शुभारंभ किया. इसके बाद शाम 6 बजे तक गंगा के सभी 84 घाट दीपों से रोशन हो गए. गंगा के दूसरी ओर रामनगर की तरफ भी दीपों की जगमगाहट दिखाई देने लगी. परंपरा के अनुसार सबसे पहले पंचगंगा घाट पर बने हजारा को प्रज्वलित किया गया. इसके बाद दूसरे घाटों पर दीप जलाने का सिलसिला शुरू हुआ.

सरकार की ओर से 11 लाख, लोगों ने जलाए 10 लाख दीप

इस बार देव दीपावली पर कुल 21 लाख दीप जलाए गए. इनमें 11 लाख दीप उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जलाए गए, जबकि 10 लाख दीप काशी की विभिन्न संस्थाओं और आम लोगों के सहयोग से प्रज्वलित किए गए. आदि केशव घाट से लेकर सामने घाट तक दीपों की कतारों ने गंगा किनारे अद्भुत छटा बिखेरी.

दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 200 से अधिक समितियों ने 84 घाटों पर दीप प्रज्वलन की जिम्मेदारी संभाली. घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी. हर तरफ हरहर महादेव के जयकारे और गंगा आरती के मंत्र गूंजते रहे.

51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती

देव दीपावली के मौके पर इस बार 51 घाटों पर एक साथ भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. शाम 6 बजे से 7 बजे तक हुई इस आरती में नमो घाट, दशाश्वमेध घाट, तुलसी घाट और अस्सी घाट समेत प्रमुख घाट शामिल रहे. एक साथ जलते दीपों और आरती के दौरान गूंजते मंत्रों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया.

लेजर शो और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता

देव दीपावली पर दीपों के साथ कई विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. चेत सिंह किले पर शाम 7:20 से 7:45 बजे और फिर रात 8 से 8:30 बजे तक 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो का आयोजन हुआ. इसके जरिए काशी की संस्कृति और धार्मिक विरासत को आकर्षक तरीके से दिखाया गया. वहीं, रात 8 बजे से 8:10 बजे तक ड्रोन शो आयोजित किया गया. इसके बाद रात 8:30 से 8:45 बजे तक ललिता घाट के सामने आतिशबाजी हुई. आसमान में रंगबिरंगी रोशनी और गंगा किनारे जगमगाते दीपों ने आयोजन को यादगार बना दिया.

पर्यटकों के लिए शुरू हुई 84 घाटों की ऑडियो टूर सुविधा

देव दीपावली2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए GPS आधारित ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुकऑडियो टूर’ की शुरुआत की. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसका शुभारंभ किया.

document.createElement ;

इस सुविधा के जरिए पर्यटक काशी के 84 घाटों का इतिहास, धार्मिक महत्व और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाएं सुन सकेंगे. GPS तकनीक की मदद से घाटों के आसपास पहुंचने पर उनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त करना आसान होगा. काशी की देव दीपावली एक बार फिर अपनी भव्यता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के लिए खास बन गई. 21 लाख दीपों की रोशनी, 51 घाटों की महाआरती और रंगबिरंगे आयोजनों ने इस पर्व को यादगार बना दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply