India

​Dhruv Rathee Released: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल, ध्रुव राठी रिहा, कनॉट प्लेस की ओर बढ़ सकते हैं प्रदर्शनकारी

CJP Protest Live Updates: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आज रविवार को भी हलचल बनी हुई है। शनिवार को पुलिस की कार्रवाई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। CJP की ओर से सुबह 10 बजे जंतरमंतर की ओर कूच करने की बात कही गई थी। इस बीच, यूट्यूबर ध्रुव राठी ) को भी रिहा कर दिया गया है।

​Dhruv Rathee Released: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल, ध्रुव राठी रिहा, कनॉट प्लेस की ओर बढ़ सकते हैं प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन की आशंका है। वहीं, पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहुंचने या जंतरमंतर की ओर बढ़ने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की जा सकती है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP

CJP के संस्थापक अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को कहा था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी के इस ऐलान के बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों के दोबारा जुटने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी नेताओं सौरव दास व आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पार्टी ने आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई।

कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की आशंका

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इनमें शंकर रोडवंदे मातरम टीपॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोडडीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोडआउटर सर्कल कनॉट प्लेस टीपॉइंट शामिल हैं। इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे निकलने से पहले यातायात संबंधी अपडेट देख लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

यूट्यूबर ध्रुव राठी रिहा

CJP प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें देर रात करीब 3 बजे छोड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा है कि यदि प्रदर्शनकारी जंतरमंतर की ओर बढ़ने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ फिर से कार्रवाई की जा सकती है।

दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

राजधानी में कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यहां बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खुले हैं। रविवार को मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

दिल्लीनोएडा बॉर्डर पर यातायात सामान्य

दिल्लीनोएडा बॉर्डर पर फिलहाल अर्धसैनिक बलों की तैनाती नहीं की गई है। यहां दिल्ली पुलिस के कुछ जवान तैनात हैं। वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

शनिवार को दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने तथा लोगों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों से जुड़े मामले पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। इन मुद्दों को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर विशेष पीठ सुनवाई करेगी। दिल्ली में रविवार को प्रदर्शन का रुख क्या रहता है और पुलिस क्या कदम उठाती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply