BusinessIndia

​Diwali Muhurat Trading 2026: 9 साल का टूटा रिकॉर्ड, मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार

Diwali Muhurat Trading 2026 खत्म हो चुकी है. खास बात तो ये है कि साल 2017 के बाद पहली बार मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. जहां सेंसेक्स में करीब 29 अंकों की गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर निफ्टी करीब 44 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है और 25 हजार अंकों के नीचे चला गया. एसबीआई लाइफ, इंडिगो और एयरटेल के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर सनफार्मा के शेयरों में करीब 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

​Diwali Muhurat Trading 2026: 9 साल का टूटा रिकॉर्ड, मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार

सेंसेक्स में देखी गई गिरावट

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन 9 साल के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 29 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 80,999.40 अंकों पर बंद हुआ. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 414 अंकों की तेजी के साथ 81,442.11 अंकों पर पहुंच गया था. वैसे सेंसेक्स तेजी के साथ 81,299.34 अंकों पर ओपन हुआ और कारोबारी सत्र के दौरान 80,932.42 अंकों के साथ ट्रेडिंग के दौरान लोअर लेवल पर भी पहुंच गया.

निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी लाल निशान पर बंद हुआ. आंकड़ों को देखें तो निफ्टी 43.95 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 24,986.40 अंकों पर बंद हुआ. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 24,985.30 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया. वैसे निफ्टी करीब 100 अंकों की तेजी साथ 25,131.85 अंकों के हाई पर पहुंच गया था. वैसे निफ्टी 25,070.45 अंकों पर ओपन हुआ था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

9 साल बाद आई गिरावट

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन करीब 9 साल के बाद गिरावट देखने को मिली है. आखिरी बार 2017 की मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन गिरावट देखने को मिली थी. आंकड़ों को देखें तो साल 2017 में निफ्टी में 0.63 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. जो कि काफी बड़ी थी. तब से अब तक ऐसा कभी नहीं देखचने को मिला था. इस बार शेयर बाजार की शुरूआत भी हुई थी. ऐसा लगा था कि सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी की तेजी दिखाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

कौन कौन से शेयरों में आई गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, ट्रेंट, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एसबीआई लाइफ, इंडिगो, भारती एयरटेल के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. वहीं मैक्स हेल्थ इंफोसिस के शेयर भी लाल निशान पर दिखाई दिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply