India

​धनतेरस पर जेब न हो जाए खाली…सोना-चांदी खरीदने से पहले ये जरूरी बातें जान लें

देशभर में आज धनतेरस सेलिब्रेशन को लेकर खूब रौनक है. खासकर बाजार लोगों से गुलजार रहता है. सुबह से ही मार्केट्स सज जाती हैं और रात तक खूब जमकर खरीदारी होती है. लोग सोनेचांदी के गहने और सिक्के भी खरीदते हैं, जिसे शाम को पूजन में भी रखा जाता है. अगर आप भी सोने या चांदी की कोई चीज खरीदने जा रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है ताकि ये आपकी जेब पर भारी न पड़े.

​धनतेरस पर जेब न हो जाए खाली…सोना-चांदी खरीदने से पहले ये जरूरी बातें जान लें

सोना और चांदी खरीदते वक्त हमें उसकी शुद्धता से लेकर कीमत तक कई बातें पता होना जरूरी होता है. कई बार सही जानकारी न होने पर आप ज्यादा कीमत देते हैं या फिर शुद्धता सही नहीं होती है. चलिए जान लेते हैं कि सोनाचांदी खरीदें तो क्या ध्यान रखें.

ऐसे करें कीमत तय

कितने कैरेट का है?

अगर आप सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो ज्यादातर ये 22 या 18 कैरेट में आती है. वहीं अगर सिक्का खरीद रहे हैं तो ये 24 कैरेट का भी हो सकता है. जरूरी है कि आप कैरेट के हिसाब से ही कीमत लगाएं. अगर 999 लिखा है तो ये 24 कैरेट है, 916 लिखा है तो ये 22 कैरेट है, 875 लिखा है तो 21 कैरेट, 750 लिखा है तो 18 कैरेट, 583 या 585 नंबर है तो ये 14 कैरेट रहता है.

चांदी की शुद्धता

इसी तरह से जब आप चांदी खरीद रहे हो तो इसमें आपको देखना होता है कि इस पर क्या कोड है.सबसे शुद्ध चांदी स्टर्लिंग सिल्वर , ब्रिटानिया सिल्वर , कॉइन सिल्वर , 80 प्रतिशत चांदी . आप इसके हिसाब से ही अपने गहने या सिक्के की कीमत तय करें.

सोनेचांदी की शुद्धता

सोने की सही शुद्धता की पहचान होती है इसपर लगा BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स का हॉलमार्क देखें. ये त्रिकोण की शेप में होता है. इसी के साथ HUID यानी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड होता है. इसे मशीन से उकेरा जाता है. इसे आप ऑफिशियल ऐप या वेबसाइड पर डालकर चेक भी कर सकते हैं. चांदी की शुद्धता के लिए भी BIS हॉलमार्क लगा होता है. इसके अलावा आप कोशिश करें कि विश्वसनीय ज्वेलर्स के पास ही जाएं.

मेकिंग चार्ज पता जरूर करें

सोने या चांदी की जो भी ज्वेलरी खरीद रहे हैं उसके मेकिंग चार्ज जरूर पता कर लें. मार्केट में आप इसे अलगअलग जगहों पर पता कर सकते हैं ताकि आपको पता चले की सही दाम क्या चल रहा है. उसी के हिसाब से ही आप कीमत अदा करें.

पक्का बिल सबसे जरूरी

आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो ये सबसे जरूरी है कि पक्का बिल लें. कई बार ज्वेलर्स थोड़ेबहुत पैसे कम करने को कहकर कच्चा बिल बनाकर दे देते हैं. इस झांसे में नहीं आना चाहिए. पक्का बिल बनवाएं, जिस पर सारी चीजें डिटेल में होनी चाहिए, जैसे कितने कैरेट की ज्वेलरी, कौन सी चांदी है और इसका मेकिंग चार्ज, जीएसटी क्या है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply