India

​Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद साउथ जोन पर संकट, फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा

Duleep Trophy 2026 Final : दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला East Zone और South Zone के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंद से भी साउथ जोन पर दबाव बना दिया है। कप्तान ईशान किशन की 270 रन की तूफानी पारी के दम पर East Zone ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

​Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद साउथ जोन पर संकट, फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा

फाइनल मुकाबले में ईशान किशन की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाकर ईस्ट जोन के स्कोर को 700 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ईस्ट जोन ने खड़ा किया 708 रन का विशाल स्कोर

East Zone vs South Zone मुकाबले में ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। ईशान किशन ने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उनकी 270 रन की पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे।

कुमार कुशाग्र के शतक ने ईस्ट जोन की स्थिति और मजबूत कर दी। दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए। साउथ जोन की तरफ से त्रिपुराना विजय ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए।

साउथ जोन की शुरुआत खराब, शमीमुकेश ने बरपाया कहर

708 रन के जवाब में South Zone की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ जोन के शीर्ष क्रम को परेशान किया। रिची भुई सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नारायण जगदीशन 32 रन ही बना सके। देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की,

लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। शमी ने शेख रशीद और स्मरण रविचंद्रन को भी पवेलियन भेजा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने 5 विकेट पर 193 रन बना लिए थे। टीम अभी भी ईस्ट जोन के पहली पारी के स्कोर से 515 रन पीछे है।

Duleep Trophy Final में किसका पलड़ा भारी?

दलीप ट्रॉफी फाइनल में फिलहाल ईस्ट जोन की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। साउथ जोन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने की है। अगर टीम ईस्ट जोन के 708 रन के करीब पहुंचती है तो मुकाबले में वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। वहीं ईस्ट जोन के गेंदबाजों की कोशिश साउथ जोन को जल्द समेटने की होगी।

फाइनल में पहली पारी की बढ़त भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है, इसलिए आने वाला खेल मुकाबले का रुख तय कर सकता है। क्रिकेट फैंस की नजर अब चौथे दिन के खेल पर है। देखना होगा कि साउथ जोन 708 रन के विशाल स्कोर को पार कर पाता है या ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply