Electricity Bill November 2026: बिजली उपभोक्ताओं की नवंबर से परेशानी बढ़ जाएगी। अगले महीने यानी नवंबर 2026 से बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर अतिरिक्त ट्रूअप चार्ज देना पड़ेगा। क्योंकि तेलंगाना इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानी TGERC ने बिजली की लागत से जुड़े ट्रूअप चार्ज को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि, नवंबर से सभी उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि यह बदलाव सिर्फ तेलंगाना के निवासियों के लिए किया गया है। आइए विस्तार से जाने…
बिजली बिल में कब और कितना लगेगा Extra चार्ज
TGERC के मंजूरी के बाद तेलंगाना में नवंबर 2026 से बिजली बिलों में ट्रूअप अतिरिक्त चार्ज लगना शुरू हो जाएगा।
1. नवंबर महीने से तेलंगाना के बिजली उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा।
2. आप जितनी ज्यादा बिजली इस्तेमाल करेंगे उसी के हिसाब से ही बिल में टूअप चार्ज की राशि बढ़ कर आएगी।
3. इतना ही नहीं दिसंबर 2026 में यह अतिरिक्त चार्ज बढ़कर 50 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा।
इससे किन उपभोक्ताओं पर पडे़गा असर
नवंबर 2026 से लागू होने वाले नए ट्रूअप चार्ज का असर घरेलू उपभोक्ता , कमर्शियल उपभोक्ता , इंडस्ट्रियल ,लिफ्ट इरिगेशन उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर पड़ेगा।
वहीं कृषि पंपसेट उपयोग करने वाले किसानों को इस अतिरिक्त ट्रूअप चार्ज से पूरी तरह बाहर रखा गया है। सरकार किसानों के हिस्से का भुगतान खुद करेगी।
कितने Trueup Charges को दी मंजूरी?
1. TGERC ने कुल ₹7,635.22 करोड़ के ट्रूअप शुल्कों को मंजूरी दी है।
2. इस कुल राशि में से ₹5,420.23 करोड़ की वसूली गैरकृषि उपभोक्ताओं से की जाएगी।
3. कृषि उपभोक्ताओं के हिस्से का ₹2,214.99 करोड़ राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, इसलिए किसानों पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा
4. यह अतिरिक्त शुल्क दो डिस्काम कंपनियों के माध्यम से वसूला जाएगा। TGSPDCL के उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 29 महीने और TGNPDCL के उपभोक्ताओं के लिए 26 महीने की होगी।



