India

​Ducati की बाइक को देखकर रुक जाएंगी नजरें, भारत में लॉन्च हुई Desmo450 EDX; कीमत 18.55 लाख रुपये से शुरू

Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी नई ऑफरोड मोटरसाइकिल Desmo450 EDX लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 18.55 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने इस बाइक को ग्लोबल डेब्यू के एक महीने से भी कम समय में भारत में उतारा है. इसके साथ ही Ducati Desmo450 MX Factory को भी लॉन्च किया गया है. जिसकी कीमत 21.26 लाख रुपये है. वहीं, 2026 Desmo450 MX पहले की तरह 17.24 लाख रुपये में उपलब्ध होगी. हालांकि, 2027 के स्टैंडर्ड Desmo450 MX मॉडल को अभी भारत में नहीं लाया गया है.

​Ducati की बाइक को देखकर रुक जाएंगी नजरें, भारत में लॉन्च हुई Desmo450 EDX; कीमत 18.55 लाख रुपये से शुरू

Ducati Desmo450 EDX: डिजाइन

को खास तौर पर Enduro और Crosscountry राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. MX Factory के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे खराब रास्तों और लंबे ऑफरोड सफर पर बाइक चलाना आसान हो सके. इसमें 8.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि MX Factory में 7.2 लीटर की क्षमता वाला टैंक दिया गया है.
बाइक में Pirelli Scorpion XC midsoft टायर लगाए गए हैं, जो ट्रेल राइडिंग के हिसाब से बनाए गए हैं. इसके चेसिस और Showa सस्पेंशन को भी इस तरह सेट किया गया है कि ऊबड़खाबड़ रास्तों पर झटके कम महसूस हों. इन बदलावों के बावजूद बाइक का वजन बिना फ्यूल के 107.1 किलोग्राम रखा गया है.

इंजन और फीचर्स

Ducati Desmo450 EDX में 449.6cc का सिंगलसिलेंडर इंजन दिया गया है. यह 9,400 rpm पर 63.5 hp की पावर और 7,500 rpm पर 53.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें का खास Desmodromic वाल्व सिस्टम मिलता है. इसमें सामान्य स्प्रिंग की जगह मैकेनिकल एक्ट्यूएटर वाल्व को खोलने और बंद करने का काम करते हैं. इस इंजन की खासियत है कि यह 4,200 rpm पर ही अपने अधिकतम टॉर्क का 70% हिस्सा दे देता है. इससे मुश्किल रास्तों और तीखे मोड़ पर बाइक को संभालने में मदद मिलती है.

इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें तो इसमें Traction Control, Launch Control, Engine Brake Control और Bidirectional Quickshifter जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा अलगअलग Power और Riding Modes भी मिलते हैं.

Ducati Desmo450 MX Factory में क्या खास?

Desmo450 MX Factory को रेसिंग के लिए तैयार किया गया है. इसका वजन बिना फ्यूल के 104 किलोग्राम है. इसमें Titanium Akrapovic Exhaust, खास Engine Mapping, Billet Triple Clamps और Holeshot Device मिलता है. इसके पिछले हिस्से में 49 की जगह 51 दांत वाला बड़ा Sprocket दिया गया है, जिससे मोड़ से बाहर निकलते समय पिछले पहिये को बेहतर टॉर्क मिलता है.

इसमें 49mm Showa का एडजस्टेबल इनवर्टेड फ्रंट फोर्क मिलता है, जिसमें 310mm का ट्रैवल है. पीछे के मोनोशॉक में 301mm का व्हील ट्रैवल दिया गया है. दोनों सस्पेंशन पर खास कोटिंग की गई है, जिससे घर्षण कम हो और मजबूती बनी रहे. बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 19 इंच के वायरस्पोक व्हील मिलते हैं. इनमें Pirelli Scorpion MX32 MidSoft टायर लगे हैं. ब्रेकिंग के लिए Brembo कैलिपर्स के साथ आगे 260mm और पीछे 240mm के Galfer डिस्क दिए गए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply