IndiaUttar Pradesh

​फिरोजाबाद: बेकाबू कार ने टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों को रौंदा, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार रात टेशूझांझी का पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के एक समूह को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में शिकोहाबादबटेश्वर मार्ग पर छतनपुरा गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ.

​फिरोजाबाद: बेकाबू कार ने टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों को रौंदा, चार की मौत

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग टेशूझांझी का पूजन करने के बाद सड़क पर विसर्जन के लिए जा रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया. सिरसागंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी ने बताया कि हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अंजलि , आकांक्षा , हरीश कुमार और बबली के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया और हादसे में कार में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply