
सीतापुर, अमृत विचार: कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस व एसओजी टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
इनकी पहचान राम प्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र सत्रोहन निवासी ग्राम छोटी ग्यारी थाना थानगाव, आशीष उर्फ ननका पुत्र सत्रोहन निवासी सुकुलपुरवा नई बस्ती थाना रामपुर मथुरा, सूबेदार पुत्र र्स्व. अशरफी निवासी गुड़गुवा थाना रेउसा, अरविन्द्र कुमार पुत्र राम नरेश निवासी असईपुर थाना रामपुर मथुरा, श्रवण उर्फ सरवन पुत्र कल्लू उर्फ सरुपे निवासी असईपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर और श्रीकृष्ण पवार पुत्र सुबराव पवार निवासी हाल पता बजाजा चौराहा थाना महमूदाबाद मूल पता ग्राम वीशापुर थाना तासगांव जिला सन्दली राज्य महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी की एक लाख 44 हजार से रुपये से अधिक की नकदी, सोनेचांदी के गहने, असलहाकारतूसें और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
नशीली गोलियों व इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस टीम ने नशे की दवाओं का कारोबार करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, नशीले इंजेक्शन व बिक्री की नकदी बरामद की है। सहायक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव के मुताबिक, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित विश्वनाथ मिश्रा निवासी ग्राम जिहूरी, थाना रामकोट, हाल पता तरीनपुर, कोतवाली नगर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 600 नशीली गोलियां , 80 नशीले इंजेक्शन तथा बिक्री के 11,700 रुपये नकद बरामद हुए।



