TrendingUttar Pradesh

​1.98 करोड़ के लेन-देन में 41.65 लाख की ठगी, एनर्जी ड्रिंक सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी में दो पर दर्ज हुआ केस

​1.98 करोड़ के लेन-देन में 41.65 लाख की ठगी, एनर्जी ड्रिंक सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी में दो पर दर्ज हुआ केस

हरदोई: एक व्यापारी के साथ करोड़ों के लेनदेन में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी सप्लायर और उसके मददगार ने एनर्जी ड्रिंक सप्लाई करने के नाम पर एडवांस में बड़ी रकम ले ली। लेकिन, उन्होंने पूरा माल नहीं भेजा। विरोध करने पर आरोपियों ने माल देने से मना कर दिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए रकम हड़पने की कोशिश की। बहुत कोशिश करने के बाद भी ना ही फोन उठाया जा रहा था ना ही बचा हुआ माल वापिस करने की बात कही।पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

1.98 करोड़ का हुआ था कुल लेनदेन

शहर के व्यापारी प्रकाश चंद्र गुप्ता का रेलवेगंज में ‘बालाजी हैंडलिंग एजेंट’ के नाम से फ्रूटी, रेडबुल  जैसे एनर्जी ड्रिंक्स का थोक व्यापार हैं। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी से 22 अप्रैल के बीच उन्होंने आरटीजीएस और नकद मिलाकर कुल 1 करोड,98 लाख। 99 हज़ार 200 रुपये का भुगतान किया था। सारा भुगतान आरोपी अरविंद कुमार की नोएडा स्थित कंपनी ‘आई ग्लोब ट्रेडिंग’ को किया गया था। जबकि भुगतान के बदले केवल 1करोड़,57 लाख,34 हज़ार 40 रुपये का ही माल भेजा। इस तरह 41 लाख, 65 हजार,180 रुपये का अतिरिक्त भुगतान एडवांस के रूप में ले लिया गया, जिसके बदले कोई एनर्जी ड्रिंक नहीं भेजी गई।

पुलिस की कार्रवाई

व्यापारी का दावा है उसके साथ ठगी की गई और उसके पीछे एक सुनियोजित साजिश थी। आरोपी रविकांत मिश्रा, जो पहले शिकायतकर्ता के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर था, उसने दिसंबर 2025 में अधिक मुनाफे का लालच देकर सप्लायर अरविंद कुमार से मुलाकात कराई थी। उसने पैसे के लेनदेन की पूरी जिम्मेदारी ली, बाद में जब शिकायतकर्ता ने बचे हुए माल की मांग की, तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद करके माल देने से भी  साफ मना कर दिया। वे फर्जी दस्तावेज बनाकर सभी भुगतान का माल भेजने का झूठा दावा करने लगे। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट, जीएसटी खाता विवरण और अन्य पक्के सबूतों के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply