India

​Gas Geyser vs Electric Geyser: अगर आप भी सर्दियों में गीजर खरीदने की सोच रहें हैं तो पहले जान लीजिए कौन सा गीजर बेहतर?

Gas Geyser vs Electric Geyser: जल्द ही ठंड का मौसम आने वाला है। ऐसे में लोग कूलर, पंखे बिना चलाए सोते हैं। ठंड आते ही लोग हाथ मुंह धोने से लेकर नहाने, बर्तन धोने तक में गर्म पानी का इस्तेमाल करते है। उन्हें बार बार पानी गर्म ना करना पड़े, इसलिए वो गीजर लगवा लेते हैं। अब जब धीरे धीरे ठंड बढ़ेगी तो लोग गीजर खरीदने के बारें में सोचेंगे लेकिन इस बाजार में दो तरह के गीजर उपलब्ध है, एक गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर । ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा गीजर खरीदें। आइए जानते हैं दोनों गीजर में क्या अंतर है।

​Gas Geyser vs Electric Geyser: अगर आप भी सर्दियों में गीजर खरीदने की सोच रहें हैं तो पहले जान लीजिए कौन सा गीजर बेहतर?

Gas Geyser और Electric Geyser में अंतर

गैस गीजर में पानी गर्म करने के लिए एलपीजी या पीएनजी सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इलेक्ट्रिक गीजर में बिजली का इस्तेमाल होता है। गैस गीजर में बिजली हो या न हो फिर भी पानी गर्म हो जाता है। लेकिन इलेक्ट्रिक गीजर लेते है और बिजली गुल हो गई तो आपको ठंडा पानी से ही नहाना पड़ेगा।

बता दें कि, दोनों ही गीजर के अपने अपने फायदे हैं। 

यह भी पढ़े: 

कौन सा Geyser ज्यादा सुरक्षित  

अगर सुरक्षा की बात करें तो गैस गीजर की जगह इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इलेक्ट्रिक गीजर में ऑटोकट और थर्मोस्टेट जैसे फीचर्स होते हैं जो गीजर को ओवरहीट होने से बचाते हैं। 

वहीं गैस गीजर में इलेक्ट्रिक गीजर के मुताबिक ज्यादा खतरा रहता है, क्योंकि इसमें गैस लीक होने या कार्बन मोनोऑक्साइड फैलने का खतरा रहता है। साथ ही अगर गैस खत्म तो मार्केट सिलेंडर लेने जाना पड़ता है, जबकि इलेक्ट्रिक गीजर बिजली से चलाया जा सकता है।

Gas Geyser ज्यादा सस्ता

अगर दोनों गीजर की कीमत की बात करें तो इलेक्ट्रिक गीजर की तुलना में गैस गीजर ज्यादा सस्ता मिलता है। वहीं इलेक्ट्रिक गीजर थोड़ा महंगा पड़ता है, क्योंकि गीजर के इस्तेमाल से बिजली बिल भी बढ़ेगा। लेकिन अगर लंबे समय तक कौन सा गीजर काम करेगा उसकी बात करें तो इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादा सही माना जाता है।  

जगह के हिसाब से चुने Geyser

अगर आपका बाथरुम छोटा या बंद है और उसमें वेंटिलेशन की सुविधा नहीं है, तो आपको इलेक्ट्रिक गीजर खरीदना चाहिए, कयोंकि इसमें वेंटिलेशन की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर गैस गीजर लेना है, तो बाथरुम में बड़ा वेंटिलेशन होना चाहिए। इसे हमेशा खुली जगह पर ही लगाना चाहिए।
 
अगर आपका बाथरूम में हवा के आनेजाने के लिए बड़ी खिड़की या वेंटिलेशन नहीं है, तो इलेक्ट्रिक गीजर आपके लिए ज्यादा सही है। ऐसी जगह में गैस गीजर लगाना खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़े:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply