BusinessIndia

​सर्राफा बाजार में फिर चमका सोना, चांदी ₹1.50 लाख के पार! गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी के पीछे हैं ये 5 बड़े कारण

देश में एक बार फिर से सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. देश के वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत की कीमतों में 3500 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में करीब 5200 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि इस बात के संकेत पिछले हफ्ते ही मिलने शुरू हो गए थे. जब अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आनी शुरू हो गई थी. वहीं सोमवार से डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट आई.

​सर्राफा बाजार में फिर चमका सोना, चांदी ₹1.50 लाख के पार! गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी के पीछे हैं ये 5 बड़े कारण

वैसे भारतीय रुपए में भी कमी देखने को मिली है. जिसका असर भी लोकल लेवल पर सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिला है. सोना और चांदी दोनों इंपोर्टेड कैटेगिरी का सामान है. अगर डॉलर के मुकाबले में रुपए में गिरावट देखी जाती है तो सोना और चांदी के दाम भारत में महंगा हो जाता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं. साथ ही वो कौन से पांच कारण हैं जिनकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों को बूस्ट मिला है.

सोना सवा लाख के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को सोना 1.25 लाख रुपए के पार जाता हुआ दिखाई दिया. आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमतों में कारोबारी सत्र में 3,504 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिली और दाम 1,25,282 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. वैसे दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर सोने की कीमत करीब 3200 रुपए की तेजी के साथ 124968 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. सुबह के समय सोना तेजी के साथ 124443 रुपए पर ओपन हुआ. जबकि शुक्रवार को कारोबारी बंद होने के बाद सोने की कीमतें 121778 रुपए पर देखने को मिली थी. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

चांदी की कीमतों में करीब 5200 रुपए की तेजी

वहीं दूयरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो चांदी के दाम कारोबारी सत्र में 5,187 रुपए प्रति किलोग्राम तक उछले और 153494 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. वैसे दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर खबर लिखे जाने तक चांदी की कीमतें 5564 रुपए की तेजी के साथ 5564 1,53,377 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिखाई दे रही थी. वैसे आज चांदी तेजी के साथ 149053 रुपए पर ओपन हुआ थी. वहीं शुक्रवार को चांदी की कीमतें 147813 रुपए पर बंद हुई थी. वैसे पिछले हफ्ते चांदी के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली थी.

लगातार 7 दिनों तक आई थी चांदी की कीमतों में गिरावट

वैसे बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली. सोने के मुकाबले में चांदी की कीमतों में गिरावट ज्यादा लंबी दिखाई दी. आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमतों में लगातार 5 दिन ​की गिरावट देखी गई. इस दौरान सोना 14,927 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ था. जबकि चांदी की कीमतों में लगातार 7 कारोबारी दिन तक गिरावट देखी गई. जिसकी वजह से चांदी के दाम 36,712 रुपए प्रति किलोग्राम कम हो गए थे. जिसकी वजह से सोने और चांदी के दाम करीब 14 महीनों के लोअर लेवल पर पहुंच गए थे. जानकारों के अनुसार सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ये गिरावट काफी लंबे अर्से के बाद दिखाई दी है.

वो 5 कारण जिनकी वजह से महंगा हुआ सोना और चांदी

  1. बॉन्ड ​यील्ड में गिरावट: अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट इसका प्रमुख कारण हैं. आंकड़ों को देखें तो 5 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.96 से घटकर 4.75 के लेवल पर आ गई है. 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.15 फीसदी से कम होकर 4.95 फीसदी पर आ गई है. 30 साल की बॉन्ड यील्ड 5.60 फीसदी से कम होकर 5.328 फीसदी पर दिखाई दे रही है.
  2. डॉलर इंडेक्स में गिरावट: वहीं दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में गिरावट भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण है. आंकड़ों को देखें तो 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 103.64 लेवल पर कारोबार कर रहा है. यही कारण है कि पिछले 5 कारोबारी दिनों में डॉलर इंडेक्स 0.08 फीसदी की तेजी के साथ फ्लैट ही रहा है. जानकारों की मानें तो डॉलर इंडे​क्स में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
  3. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों का इंतजार: अमेरिका को महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है. उससे पहले निवेशक खरीदारी पर जोर दे रहे हैं. एक्सपर्ट के अनुसार महंगाई के आंकड़ों के बाद आने वाले महीनों के लिए फेड पॉलिसी रेट का एक बेहतर आउटलुक हासिल हो सकेगा. जिसकी वजह से सोने और चांदी की डिमांड बढ़ रही है और कीमतों में इजाफा हुआ है.
  4. जियो पॉलिटिकल टेंशन: जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर, सऊदी अरब पर नए हमलों और होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों के आवागमन में बाधा की खबरों ने मध्य पूर्व से होने वाली सप्लाई को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं. ईरान समर्थित हूथी आंदोलन ने रियाद पर मिसाइलें दागीं. यह इस समूह के साथ सऊदी अरब के चल रहे संघर्ष में तनाव का एक नया दौर है, जिससे क्षेत्रीय तेल सप्लाई की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से पैदा हो गई हैं। जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है.
  5. वैल्यू बाइंग: पिछले हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. जिसकी वजह से सोने के दाम 1.25 लाख रुपए से नीचे आ गए. जबकि चांदी के दाम 1.50 ला रुपए के नीचे आ गए थे. यही वजह से है कि निवेशकों की ओर सोने और चांदी की वैल्यू बाइंग की जा रही है. जिसका असर कीमतों में रिफ्लेक्ट होता हुआ दिखाई दे रहा है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी करेंसी के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता कहते हैं कि पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई थी. जिसकी वजह से अब खरीदारी देखने को मिल रही है. साथ ही डॉलर इंडेक्स में गिरावट और बॉन्ड यील्ड में गिरावट का असर भी देखने को मिल रहा है. जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ा है. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों का रुख फेड पॉलिसी रेट के रुख से तय होगा. अगर पॉलिसी रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की तेजी और हॉकिश रहता है तो सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आएगी. अगर 25 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा होता है और हॉकिश नहीं दिखता है तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply