TrendingUttar Pradesh

​Gonda News : निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पर घात लगाकर हमला, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

​Gonda News : निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पर घात लगाकर हमला, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

परसपुर/गोंडा, अमृत विचार : गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र की शाहपुर चौकी अंतर्गत रकसड़िया गांव में बुधवार रात बर्तन व्यापारी व निषाद पार्टी के कार्यकर्ता विनोद साहनी पर घात लगाकर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल विनोद की गुरुवार दोपहर करीब दो बजे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि लल्लन यादव की दुकान के पास पहले से 1012 लोग घात लगाकर बैठे थे। विनोद के वहां पहुंचते ही आरोपितों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में तमंचे के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है। 

परिजन घायल विनोद को उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। परसपुर थानाध्यक्ष कमलाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में टीमें लगाई गयी हैं।

चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग

गोंडा में बर्तन व्यापारी व निषाद समाज के नेता विनोद कुमार साहनी की हत्या की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री डा संजय निषाद केजीएमसी पहुंचे और परिजनों से मिलकर वारदात की जानकारी ली। वह पोस्टमार्टम हाउस भी गए और अपनी मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। डॉ संजय निषाद ने घटना की निंदा करते हुए परसपुर थानाध्यक्ष व शाहपुर चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की है। मांग न पूरी होने पर शुक्रवार को एसपी आवास और कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply