कम्यूनिकेशन रखें सही: किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए कम्यूनिकेशन बेहद जरूरी होता है इसमें सिर्फ खुशहाली भरे पलों की बातें ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि तकलीफों को बांटना भी शामिल होता है. खासकर बड़े मुद्दों पर हमेशा खुलकर शांति के साथ बात करना चाहिए. इन अनसुलझी बातों के चलते कपल के बीच कब दूरी आ जाती है पता ही नहीं चलता है.

कभी साथ में मिलकर करें काम: आज के समय में हस्बैंडवाइफ दोनों ही वर्किंग हैं. ऐसे में घर की जिम्मेदारियां किसी एक की नहीं होनी चाहिए. दोनों मिलकर साथ काम करें. अगर वाइफ काम न भी करती हो, फिर भी उनके साथ हाथ बंटाना चाहिए. पार्टनर्स को एक दूसरे के एफर्ट की तारीफ करना नहीं भूलना चाहिए.
खास मौकों को बनाएं और खास: अपनी शादी में गर्मजोशी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि स्पेशल मौकों को न भूलें. अगर भूल भी जाएं तो उसमें भी सुधार करना चाहिए. इसी के साथ अपने पार्टनर के लिए आप खास दिनों को और भी खास बनाना नहीं भूलना चाहिए. छोटा सा एफर्ट आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखता है.
छोटेछोटे गिफ्ट देते रहें: हस्बैंडवाइफ को कई बार बिना किसी वजह के भी एक दूसरे को गिफ्ट देते रहना चाहिए. इसकी कीमत कोई मायने नहीं रखती है. ये प्यार दिखाने का एक खूबसूरत तरीका होता है. भले ही आप एक छोटा फ्लावर ही क्यों न गिफ्ट करें.
डेट करना बंद न करें: शादी को अगर उम्र भर चलाना हो और खुशहाल रहना हो तो जरूरी है कि रिश्ते में स्पार्क बना रहे. इसके लिए जरूरी है कि आप कभी डेट करना बंद न करें. कहीं जाएं और सुकून से कॉफी की सिप लें. लॉन्ग ड्राइव पर चले जाएं. किसी पार्क में बैठकर ढेर सारी बातें करें.



