TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News: बाढ़ के पानी में डूबा किसान! अगली सुबह बरामद हुआ शव

​Hardoi News: बाढ़ के पानी में डूबा किसान! अगली सुबह बरामद हुआ शव

हरदोई, अमृत विचार। बाढ़ के पानी में धान की फसल डूबने के बाद उसे देखने खेत पर गए किसान की डूबकर मौत हो गई। सोमवार शाम से लापता किसान का शव मंगलवार सुबह बाढ़ के पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस और राजस्व टीम मामले की जांच कर रही है।

फसल देखने गए, फिर नहीं लौटे घर

लोनार थाना क्षेत्र के भदना गांव निवासी 26 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र रामविलास खेती करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई वीरेंद्र के मुताबिक, इलाके में आई बाढ़ से खेत में खड़ी धान की पूरी फसल पानी में डूब गई थी।

सोमवार शाम राजीव फसल देखने खेत पर गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की। मंगलवार सुबह बाढ़ के पानी में उनका शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

गहरे पानी में जाने से डूबने की आशंका

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि खेत देखने के दौरान राजीव अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हालांकि, घटना की जांच पुलिस और राजस्व टीम कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply