Dharam

​24 सितंबर का राशिफल: प्रेम जीवन रहेगा शानदार, विवाहयोग्य जातकों को मिल सकते हैं उत्तम रिश्ते

​24 सितंबर का राशिफल:   प्रेम जीवन रहेगा शानदार, विवाहयोग्य जातकों को मिल सकते हैं उत्तम रिश्ते

मेष: 

आज कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होंगी। घर का वातावरण काफी शांत रहेगा। परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे।
 

वृषभ: 

आज अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखना पड़ेगा।
 

मिथुन: 

आज आपको व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य देना चाहिए। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।
 

कर्क: 

आज का दिन प्रेमीजन के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी से धोखा मिलने की संभावना है। आप अत्यंत तनावमुक्त महसूस करेंगे।
 

सिंह: 

आज का दिन महिलाओं के लिए काफी कमजोर रहेगा। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें।
 

कन्या: 

आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है।
 

तुला: 

आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।

 

वृश्चिक: 

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। विवाहयोग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे।
 

धनु: 

आज बड़ेबुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाएंगे। संतान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे।
 

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें। व्यापार में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।
 

कुंभ: 

आज दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं।

 

मीन: 

आज मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। धन की स्थिति काफी मजबूत होगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply