Rain On Diwali: दिवाली के त्योहार पर जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में मौसम सुहाना और शुष्क रहने वाला है, वहीं देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश त्योहार का रंग फीका कर सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दूसरी ओर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान में उतारचढ़ाव और गर्मी के साथसाथ सुबहशाम हल्की ठंड का अहसास होगा. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दिवाली के दौरान मौसम बिगड़ने की आशंका है. IMD ने यहां गरजचमक के साथ 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश का येलो/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
केरल और माहे: तटीय और आंतरिक इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है.
आंध्र प्रदेश : तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
कर्नाटक: दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक के जिलों में गरजचमक के साथ भारी बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.
पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्य: हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ सकती हैं.
पूर्वी भारत: ओडिशा में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश, जबकि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है.
पहाड़ी क्षेत्र : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
उत्तर, मध्य भारत और महाराष्ट्र: शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान
दिल्लीNCR, यूपी, राजस्थान, एमपी: इन राज्यों में दिवाली के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा. सुबहशाम हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा.
महाराष्ट्र का मौसम: महाराष्ट्र में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. आज राज्य में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है.
कोल्हापुर, पुणे और सतारा: तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है.
मराठवाड़ा व विदर्भ: तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.
जलगांव, धुले और नंदुरबार: बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ने के प्रबल संकेत हैं.


