IndiaUttar Pradesh

​दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों की भारी भीड़, ट्रेनों में टॉयलेट में सफर कर रहे लोग

Saharanpur News: दूसरे राज्यों में रोजगार, कारोबार और पढ़ाई करने वाले लोग बड़ी संख्या में त्योहारों के लिए अपने घर लौट रहे हैं. दिवाली और फिर आगे छठ का महापर्व होने की वजह से इस समय ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. पंजाब हरियाणा और यूपी से बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं है. त्योहार के मौके पर गोरखपुर, बिहार ओर यूपी के अलग अलग जिलों में जाने वाले यात्रियों को टॉयलेट तक में सफर करना पड़ा रहा है.

​दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों की भारी भीड़, ट्रेनों में टॉयलेट में सफर कर रहे लोग

कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर लटकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जंक्शन में ऐसी ही एक ट्रेन जनसेवा एक्सप्रेस यात्रियों से एकदम भरी हुई पहुंची. इस ट्रेन में पांव रखने तक जगह नहीं थी. ये ट्रेन अमृतसर से चली है और बिहार के पूर्णिया तक जा रही है. ट्रेन के डिब्बे में भारी भीड़ थी. इस ट्रेन में लोग टॉयलेट के अंदर बैठे दिखे. लोगों ने कई महीने पहले से रिजर्वेशन करा लिया था. जिनको रिजर्वेशन नहीं मिला उनको काफी असुविधा हो रही है.

सहारनपुर जंक्शन पर भी लोगों की भारी भीड़

जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के साथसाथ सहारनपुर जंक्शन पर भी लोगों की भारी भीड़ दिखी. टॉयलेट के अंदर बैठकर सफर कर रहे रामपुर के एक यात्री ने बताया कि रिजर्वेशन नहीं हो पाया. मजबूरी में ट्रेन के टॉयलेट में सफर करना पड़ रहा है. वहीं बिहार के पूर्णिया जाने वाले एक अन्य यात्री निर्मल कुमार ने कहा कि 11 बजे से ट्रेन के टॉयलेट में बैठा हूं. कल शाम को पांच बजे उतरुंगा. कोशिश की थी एक महीना पहले, लेकिन रिजर्वेशन नहीं मिला.

जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर यात्री

प्लेटफॉर्म पर खड़े कुछ लोगों ने कहा कि उनको ट्रेन में सीट नहीं मिली. जर्नल डिब्बे में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं है. लोगों को जगह नहीं मिल रही है, तो लटककर जा रहे हैं. गोरखपुर जा रहे एक यात्री ने कहा कि वो दिवाली और छठ के लिए अपने घर जा रहे हैं. सफर ऐसा ही रहेगा. आप स्थिति देख रहे हैं. कुल मिलाकर यात्रियों में त्योहार पर घर जाने का उत्साह है, लेकिन वो जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply