भारतीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां लगातार नए मॉडल पेश कर रही हैं. इसी बीच Hyundai Bayon अपनी खास बनावट और आधुनिक फीचर्स को लेकर चर्चा में है. यह एसयूवी डायमेंशन के मामले में Venue से बड़ी है और Creta से भी कुछ ज्यादा चौड़ी है. इसका डिजाइन उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो स्टाइलिश लुक के साथ ज्यादा जगह वाली कार चाहते हैं.

Hyundai Bayon कंपनी के ग्लोबल K प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. इसमें एलशेप वाली DRLs, LED हेडलाइट्स, स्पोर्टी क्लैडिंग और 17इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है, जिससे खराब रास्तों पर भी इसे चलाने में मदद मिल सकती है.
Hyundai Bayon में मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस का केबिन काफी मॉडर्न रखा गया है. डैशबोर्ड पर 12.3इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा 360डिग्री कैमरा, आगे की सीटों में वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और लेवल2 ADAS भी मिलता है. ये तकनीकें ड्राइविंग के दौरान आसपास की स्थिति पर नजर रखने और कुछ मुश्किल हालात में ड्राइवर की मदद करने के लिए बनाई गई हैं. टचस्क्रीन में AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो क्षेत्रीय भाषाओं को समझ सकता है.
इतना मिलेगा स्पेस?
की एक बड़ी खासियत इसका 505 लीटर का बूट स्पेस है. यानी परिवार के साथ घूमने जाते समय इसमें कई बैग और जरूरी सामान रखा जा सकता है. पीछे बैठने वालों के लिए भी लेगरूम और शोल्डर रूम अच्छा बताया गया है. रियर सीटों में रिक्लाइन फीचर मिलता है, जिससे यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से बैठने की पोजिशन बदल सकते हैं. हालांकि, इसमें Creta की तरह पीछे की खिड़कियों के लिए सनब्लाइंड्स और पावर्ड बूट रिलीज जैसे कुछ फीचर्स नहीं मिलते हैं.
1.5लीटर पेट्रोल इंजन से मिलेगी पावर
Hyundai Bayon में 1.5लीटर का चारसिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह 115bhp की पावर जनरेट करता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. ऑटोमैटिक मॉडल में पैडल शिफ्टर्स और बूस्ट मोड भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रफ्तार बढ़ाने में मदद कर सकता है. फिलहाल इसमें डीजल, टर्बोपेट्रोल, हाइब्रिड या CNG इंजन का ऑप्शन नहीं है.



