India

​Hyundai i20 की कीमतों में बढ़ोतरी, अब इतनी हो गई शुरुआती कीमत

Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने इसके ज्यादातर वेरिएंट की कीमत 5,000 रुपये बढ़ा दी है. हालांकि, कार के दो शुरुआती वेरिएंट Era पेट्रोल MT और Magna Executive पेट्रोल MT की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कीमतें बढ़ने के बाद Hyundai i20 की एक्सशोरूम कीमत अब 6 लाख रुपये से 10.68 लाख रुपये के बीच हो गई है.

​Hyundai i20 की कीमतों में बढ़ोतरी, अब इतनी हो गई शुरुआती कीमत

Hyundai i20 का इंजन और पावर

Hyundai i20 में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन करीब 82 bhp की पावर और 114.7Nm का टॉर्क पैदा करता है. इस इंजन के साथ 5स्पीड मैनुअल और IVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

खास बात यह है कि Hyundai i20 अपने सेगमेंट की इकलौती प्रीमियम हैचबैक है, जिसमें चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है. इस वजह से यह कार अपने सेगमेंट में अलग पहचान रखती है.

नए मॉडल दिखाएगी Hyundai

Hyundai भारतीय बाजार में अपनी कारों की रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2027 में होने वाले Bharat Mobility Expo में कई नए मॉडल पेश कर सकती है. इनमें एक छोटी इलेक्ट्रिक SUV और नई MPV शामिल हो सकती हैं.

Ioniq P इलेक्ट्रिक SUV की तैयारी

Hyundai की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में Ioniq P का नाम शामिल है. यह 4 मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है. इसे अगले साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. कंपनी इसे Creta Electric से नीचे के सेगमेंट में रख सकती है. इससे ग्राहकों को कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों में एक और विकल्प मिल सकता है.

Neira MPV भी हो सकती है पेश

इसके अलावा Hyundai एक नई MPV भी ला सकती है, जिसका नाम Neira बताया जा रहा है. यह Kia Carens Clavis पर बेस्ड होगी. इसमें Kia की MPV वाले कई फीचर्स और तकनीक देखने को मिल सकती है. उम्मीद है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में Bharat Mobility Expo के दौरान इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply