India

​योग को बिना ट्रेनर के कर रहे हैं तो न करें ये गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

योग आपके तन के साथ ही मन को भी स्वस्थ रखता है. इसमें कई तरह के प्राणायामों से लेकर आसान और कठिन योगासन तक शामिल होते हैं. यही वजह है कि ये आपके समग्र स्वास्थ्य को सही बनाए रखने में मदद करता है. हर किसी को इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए. हालांकि शुरुआती लोगों के लिए सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होता है. ऑनलाइन आपको योग करने की कई वीडियो मिल जाती हैं, लेकिन अगर बिना ट्रेनर के आप योग की शुरुआत कर रहे हैं तो जान लें कि कौन सी गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

​योग को बिना ट्रेनर के कर रहे हैं तो न करें ये गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

सही तरह से किया गया योग आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार कर सकता है तो वहीं कुछ आम सी लगने वाली गलतियां भी आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं, जैसे मसल्स में चोट लगना, जल्दी थकान हो जाना, दिल पर प्रेशर आना, खिंचाव, चक्कर आना.

वार्मअप छोड़ देना

जिम में हैवी वर्कआउट से पहले जिस तरह वार्मअप करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से आपको कठिन योगासन करने से पहले भी शरीर को तैयार करना जरूरी होता है. नित्य कर्म को पूरा करने के बाद सूक्ष्म व्यायाम करने चाहिए, नहीं तो मुश्किल योगा पोज करते वक्त आपकी मसल्स बुरी तरह खिंच सकती हैं.

सांस खींचनेछोड़ने में गलती

योगासन और प्राणायाम करने के दौरान अपनी सांसों की लय पर ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है. गलत तरीके से सांस खींचने और छोड़ने की वजह से आपके शरीर में स्ट्रेस बढ़ सकता है. इससे आपको न सिर्फ परफॉर्म करने में दिक्कत होती है, बल्कि अंदरूनी अंगों पर दवाब बढ़ सकता है.

जरूरत से ज्यादा खुद पर प्रेशर डालना

शुरुआत में जब आप योगासन करते हैं तो आपका शरीर उतना ज्यादा लचीला नहीं होता है कि कठिन मुद्रा एक बार में ही पूरी कर लें. इसका हर दिन अभ्यास करने की जरूरत होती है तब आप इसमें निपुण हो पाते हैं. एक्सपर्ट इन योगासन को सही तरह से करने और शरीर को लचीला बनाने में कई ट्रिक्स भी बताते हैं. बिना ट्रेनर शुरुआत में ही जरूरत से ज्यादा शरीर को मोड़ने की कोशिश करते हैं तो इससे आपकी मांसपेशियों और जोड़ों में चोट लग सकती है.

शरीर का गलत अलाइनमेंट

योगा पोज करने के दौरान आपको उस पर्टिकुलर पोज की सही मुद्रा के बारे में पताना होना चाहिए. कोई भी योगासन करने के दौरान बॉडी का अलाइनमेंट या पोजीशन गलत हो तो आपके अंगों पर खराब असर पड़ सकता है.

विश्राम को स्किप कर देना

योगासन की शुरुआत में जिस तरह से वार्मअप करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से योग का पूरा सेशन करने के बाद विश्राम यानी शवासन करना बहुतद जरूरी होता है. इससे आपका पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है और योग का पूरा लाभ मिलता है. अगर आप शवासन नहीं करते हैं तो मानसिक थकान बनी रह सकती हैं और मांसपेशियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply