India

​दिवाली पर नई कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ऐसे पा सकते हैं बंपर डिस्काउंट और शानदार डील

भारत में त्योहारों का सीजन ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए काफी खास माना जाता है. नवरात्रि से लेकर दिवाली तक बड़ी संख्या में लोग नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं. इसकी एक बड़ी वजह त्योहारों के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट और खास ऑफर्स भी होते हैं.

​दिवाली पर नई कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ऐसे पा सकते हैं बंपर डिस्काउंट और शानदार डील

अगर आप भी इस दिवाली नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ कार की कीमत देखकर डील फाइनल न करें. थोड़ी सी रिसर्च और सही तरीके से बातचीत करके आप कार की कीमत के साथसाथ इंश्योरेंस और एक्सेसरीज जैसे खर्चों में भी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके.

कंपनी के ऑफर्स पर रखें नजर

त्योहारों के दौरान कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अलगअलग पेश करती हैं. इसलिए कार खरीदने से पहले सिर्फ नजदीकी शोरूम पर मिली डील पर निर्भर न रहें.

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अलगअलग डीलर्स के ऑफर्स भी चेक करते रहें. नवरात्रि के आखिरी दिनों और दिवाली के आसपास कई बार कंपनियां खास डील पेश करती हैं. ऐसे में कार खरीदने का फैसला करने से पहले उस समय चल रहे ऑफर्स की तुलना जरूर करें.

एक नहीं, कई डीलर्स से करें बात

जिस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, उसके लिए सिर्फ एक शोरूम से कीमत न पूछें. आसपास के दूसरे डीलर्स से भी कोटेशन लें. इससे आपको अलगअलग शोरूम पर मिल रहे डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे बेनिफिट्स की जानकारी मिल जाएगी.

कई बार एक ही कार के लिए अलगअलग डीलर्स के ऑफर्स में अंतर देखने को मिल सकता है. ऐसे में तुलना करने के बाद आप अपने बजट के हिसाब से बेहतर डील तलाश सकते हैं.

पुराने स्टॉक पर भी डालें नजर

अगर आपको बिल्कुल नया लॉन्च हुआ मॉडल ही नहीं चाहिए, तो पुराने वाली कार पर भी विचार किया जा सकता है. यहां पुराने स्टॉक का मतलब इस्तेमाल की हुई या खराब कार नहीं है, बल्कि ऐसी नई कार से है जो डीलर के पास कुछ समय से स्टॉक में खड़ी है.

डीलर्स को लंबे समय से खड़ी कारों का स्टॉक निकालना होता है. इसलिए त्योहारों के दौरान ऐसी कारों पर अतिरिक्त डिस्काउंट या दूसरे ऑफर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कार खरीदने से पहले मैन्युफैक्चरिंग डेट और स्टॉक की जानकारी जरूर जांच लें.

एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाएं

अगर आपके पास पहले से कार है और आप उसे बदलकर नई कार खरीदने वाले हैं, तो एक्सचेंज ऑफर के बारे में जरूर पूछें. त्योहारों के दौरान कंपनियां और डीलर्स पुराने वाहन पर एक्सचेंज बोनस या दूसरे फायदे दे सकते हैं.

इससे पुरानी कार की वैल्यू नई कार की खरीद में एडजस्ट हो सकती है और आपको अपनी जेब से कम रकम खर्च करनी पड़ सकती है. हालांकि, एक्सचेंज से पहले अपनी पुरानी कार की कीमत अलगअलग जगह से पता कर लेना बेहतर रहेगा.

इंश्योरेंस और एक्सेसरीज में भी बचा सकते हैं पैसे

नई कार खरीदते समय सिर्फ एक्सशोरूम कीमत ही खर्च नहीं होती. इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और दूसरे चार्ज भी बिल में जुड़ सकते हैं. ऐसे में इंश्योरेंस के लिए केवल शोरूम के विकल्प पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है.

आप अलगअलग इंश्योरेंस कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम की तुलना कर सकते हैं. इससे आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने में मदद मिल सकती है.

इसी तरह फ्लोर मैट, सीट कवर, कार परफ्यूम, बॉडी कवर और कुशन जैसी एक्सेसरीज भी बाहर से खरीदी जा सकती हैं. कई मामलों में इन्हें बाहर से लेने पर शोरूम के मुकाबले कम कीमत पड़ सकती है.

कार खरीदने से पहले पूरी डील का हिसाब लगाएं

त्योहारों के दौरान मिलने वाली चमकदार डील देखकर तुरंत बुकिंग करने से पहले पूरी कीमत का हिसाब जरूर लगा लें. डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और दूसरे चार्ज जोड़ने के बाद कार की ऑनरोड कीमत कितनी बन रही है, इसे समझें.

इसके बाद अलगअलग डीलर्स की कीमत और ऑफर्स की तुलना करें. इससे आपको सिर्फ दिखने वाले डिस्काउंट के बजाय पूरी डील की वास्तविक लागत समझने में मदद मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply