IndiaUttar Pradesh

​बरेली में खेत से लौट रहे बाप-बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग… एक की मौत, इस बात पर था विवाद

Bareilly firing: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला में देर रात खेत से घर लौट रहे पिताबेटे पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय 20 वर्षीय बेटे अकरम अली की मौत हो गई, जबकि उसके पिता अशरफ अली की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

​बरेली में खेत से लौट रहे बाप-बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग… एक की मौत, इस बात पर था विवाद

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे करीब 30 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. दरअसल बरेली के आंवला के मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी अशरफ अली खेती के साथ पशुओं की खरीदफरोख्त का काम भी करते हैं. रविवार को वह अपने बेटे अकरम के साथ अलीनगर गांव स्थित खेत से बाइक पर घर लौट रहे थे.

रास्ता रोककर बाइक सवार तीन हमलावरों ने चलाई गोलियां

इसी दौरान अलीनगर से कच्चा कटरा मार्ग के बीच एक बाग के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. इससे पहले कि पितापुत्र कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान अकरम ने दम तोड़ दिया. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पिता अशरफ अली का इलाज चल रहा है. पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, अशरफ अली खेती के अलावा पशुओं की खरीद फरोख्त भी करते हैं.

बकरों की खरीदफरोख्त के 30 लाख रुपये को लेकर विवाद

करीब तीन महीने पहले उन्होंने कुछ लोगों को 60 पशु लगभग 30 लाख रुपये में बेचे थे. इस रकम का भुगतान 18 नवंबर को होना तय हुआ था. अशरफ अली का आरोप है कि तय तारीख से पहले ही आरोपियों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. परिवार की ओर से रकम के लेनदेन को ही फायरिंग की वजह बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

एसपी अंशिका वर्मा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, 2 टीमें गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस ने हमलावरों की तलाश और घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की हैं. वहीं पीड़ित की निशानदेही पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply