Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में नॉमिनेशन के बाद अब कैप्टेंसी टास्क को लेकर माहौल गरमा हुआ है। आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। खासतौर पर उदिति सिंह और अरिश्फा खान , स्काउट को कड़ी चुनौती देती नजर आएंगी। वहीं अरिश्फा भी अपने लिए आवाज उठाती दिखाई देंगी।

आम्रपाली और माही के बीच विवाद
एपिसोड की शुरुआत घरवालों के मस्ती भरे अंदाज से होती है। यंग के रैप से लेकर कनिका और ईशा की बातचीत तक कई हल्केफुल्के पल देखने को मिलते हैं। हालांकि, बाद में किचन को लेकर आम्रपाली और माही के बीच विवाद शुरू हो जाता है। खाने की पसंद और काम करने के तरीके को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है।
घर के कुछ सदस्य माही को समझाते हैं तो कुछ आम्रपाली का पक्ष लेते नजर आते हैं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होती है और माही भावुक भी हो जाती हैं।
अरिश्फा और स्काउट में बहस
इसके बाद बिग बॉस सलमान खान कैप्टेंसी टास्क की घोषणा करते हैं। इस टास्क में महिला कंटेस्टेंट्स को पुरुष सदस्यों पर रंग फेंककर उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना होता है। टास्क के दौरान अरिश्फा और स्काउट के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलती है। अरिश्फा स्काउट पर रंग डालती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ जाती है।
Bigg Boss के घर में अब आगे क्या ?
स्काउट आरोप लगाते हैं कि अरिश्फा ने गेम के दौरान गलत व्यवहार किया, वहीं अरिश्फा अपनी बात पर कायम रहती हैं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। अब देखना होगा कि कैप्टेंसी की रेस में कौन बाजी मारता है और बिग बॉस के घर में आगे क्या नया ड्रामा देखने को मिलता है।



