IndiaUttar Pradesh

​गोरखपुर किशोर मौत मामले में सपा नेता साधु यादव हाउस अरेस्ट, पुलिस ने 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. 2025 लोगों से पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सपा नेता साधु यादव को हाउस अरेस्ट किया गया है.

​गोरखपुर किशोर मौत मामले में सपा नेता साधु यादव हाउस अरेस्ट, पुलिस ने 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो में किशोर की मौत के बाद यूपी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने इस मामले में 20 से 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस ने साधु यादव को हाउस अरेस्ट भी किया है.

18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव ने रोड शो किया था. इस दौरान एक किशोर के कुचलने से मौत हो गई थी. सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे.

सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई का दिलाया विश्वास

सीएम योगी ने कहा था कि यह हादसा नहीं, हत्या है. उन्होंने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

मृतक किशोर आर्यवर्धन बीजेपी नेता ओंकार सिंह श्रीनेत का बेटा था. वह पार्टी के चुनाव आयोग संपर्क विभाग में जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनका परिवार गोरखपुर के झारखंडी स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहता है. उनका एक आवास कूड़ाघाट क्षेत्र से भी है. ओंकार सिंह श्रीनेत की पहचान स्थानीय स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में है.

रथ यात्रा के दौरान हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा निकाली गई थी. इस यात्रा में चार बुलडोजर शामिल किए गए थे. इनमें से एक बुलडोजर पर फूलों की बड़ी माला लटकाई गई थी और बीच में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्टर भी लगाया गया था. बताया जा रहा कि रोड शो खत्म होने के बाद जब बुलडोजर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान एक बुलडोजर की चपेट में आर्यवर्धन आ गया.

अखिलेश ने बोला हमला

अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर यूपी सरकार को घेरा है. अखिलेश ने लिखा, ‘जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है, तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घरपरिवार को परेशान कर रहे हैं.’

अखिलेश ने आगे लिखा, ‘हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दोतीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री की शक्ति बची ही कितने दिनों की है. ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटने वाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं.’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply