Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सुबहसुबह सड़क पर मुर्गे लूटने की होड़ मच गई. मुर्गों से भरी DCM पेड़ से टकराकर पलटी तो सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गई. हादसे के बाद सड़क पर मुर्गे पड़े देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. फिर क्या था, कोई एक तो कोई दोदो मुर्गे लेकर चलता बना. देखते ही देखते मुर्गा लूटने वालों की कतार लग गई.

दरअसल, मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के पास का है, जहां कानपुर से मुर्गे लेकर आ रही एक DCM की स्टेयरिंग रॉड टूटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे में गाड़ी में लदे सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गई. हादसे के बाद पलटी DCM को सीधा कराया गया. इसके बाद मृत मुर्गों को हटाया गया. जैसे ही लोगों को सड़क पर मुर्गे पड़े होने की खबर मिली, मौके पर भीड़ जुट गई. कई लोग दोदो मुर्गे लेकर जाते हुए दिखाई दिए.
हाइड्रा क्रेन से सीधी कराई गई DCM
हादसे के बाद पलटी हुई DCM को हाइड्रा क्रेन की मदद से सीधा कराया गया. इसके बाद मृत मुर्गों को हटाने का काम किया गया. इस दौरान मौके पर जुटे लोगों में मृत मुर्गों को लेकर जाने की होड़ दिखाई दी. हादसे की वजह से इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई. DCM चालक कमरुद्दीन के मुताबिक, वह कानपुर के एक मुर्गा फार्म से करीब एक हजार मुर्गे लेकर मौदहा स्थित दूसरे मुर्गा फार्म जा रहा था. रास्ते में स्टेयरिंग रॉड टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया.
ड्राइवर ने क्या कहा?
चालक ने बताया कि हादसे में मरे मुर्गे उसके किसी काम के नहीं थे, इसलिए उसने लोगों को उन्हें ले जाने दिया. इस तरह हादसे के बाद कुछ लोगों को मुफ्त में मुर्गे मिल गए, जबकि सैकड़ों मुर्गों की जान चली गई. फिलहाल इस घटना का वीडियो और सड़क पर मुर्गे ले जाते लोगों का दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है.



