CricketIndia

​IND VS NZ: सिराज को मौका नहीं देने पर टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी, कही हैरान करने वाली बात

वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर उठे सवालों के बीच बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव किया है।

​IND VS NZ: सिराज को मौका नहीं देने पर टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी, कही हैरान करने वाली बात

IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर रखकर सभी को हैरान कर दिया। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए। सुनील गावस्कर, अजय जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने भी कमेंट्री के दौरान सिराज को बाहर रखने पर अपनी हैरानी जाहिर की।

हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने फैसले को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है। वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि परिस्थितियों और विपक्षी टीम को ध्यान में रखते हुए भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी है और सिराज को बाहर रखना गलत फैसला नहीं था।

IND vs NZ: ‘हमने बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी’

सितांशु कोटक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वेलिंगटन की परिस्थितियों और न्यूजीलैंड की टीम को देखते हुए कप्तान और मैनेजमेंट ने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने कहा, “कंडिशंस और विरोधी टीम को देखते हुए कप्तान और टीम मैनेजमेंट को लगता है कि यह बेस्ट प्लेइंग इलेवन है। निजी तौर पर मुझे लगता है कि सिराज को ड्रॉप करना गलत फैसला नहीं था।” कोटक के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट अपने चयन को लेकर किसी तरह के दबाव में नहीं है।

INDIA’S BATTING COACH SITANSHU KOTAK ON MOHAMMAD SIRAJ:

“I don’t think dropping Mohammad Siraj was a wrong decision in this Test”. . https://t.co/7DuKgiiwry

— Tanuj November 19, 2026

IND vs NZ: प्रसिद्ध कृष्णा को चुनने पर भी दिया जवाब

सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देने के फैसले पर भी सितांशु कोटक ने अपनी बात रखी। उन्होंने कृष्णा को आक्रामक गेंदबाज बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ रन बन सकते हैं, लेकिन लोग उन्हें तब पसंद करते हैं जब वह विकेट हासिल करते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने वेलिंगटन टेस्ट के लिए दो स्विंग गेंदबाज और दो सीम गेंदबाज चुने हैं। टीम का चयन हर दिन की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है।

IND vs NZ: जडेजा की जगह सुंदर को क्यों मिला मौका?

रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने पर भी कोटक ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या काफी ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि सुंदर इस मुकाबले में भारत के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

वेलिंगटन टेस्ट का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों ने एक समय मेजबान टीम को 70 रन पर 5 झटके देकर मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन इसके बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की। निकल्स ने शतक जड़ा, जबकि दोनों बल्लेबाजों के बीच दिन का खेल खत्म होने तक 173 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, जबकि आकाश दीप और अंशुल कंबोज को 11 सफलता मिली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply