India

​IND vs WI: 6 6 6 6 6…संजू नाम का आया सुनामी, फिर तिलक ने काटा बवाल, Team India ने दिया 250 रनों का लक्ष्य

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की, भारतीय टीम ने लगातार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 200 स्कोर के पार पहुंची.

​IND vs WI: 6 6 6 6 6…संजू नाम का आया सुनामी, फिर तिलक ने काटा बवाल, Team India ने दिया 250 रनों का लक्ष्य

भारत के लिए संजू सैमसन , ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया और भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 249 रन बनाने में सफल रही.

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने लगाया रनों का अंबार

भारतीय टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और  संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही गेंद से तेजी से रन बनाना शुरू किया, हालांकि अभिषेक शर्मा आज फिर फ्लॉप रहे और 12 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में रन बनाना शुरू किया. संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली, वहीं ईशान किशन ने 22 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने तक टीम इंडिया का स्कोर 14.3 ओवरों में 162 रन था, आज सिर्फ शिवम दुबे एकलौते ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाया.

Team India के कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा ने की शानदार मैच फिनीश

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा ने भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए, 1 गेंद शेष रहते ही वो आउट हुए और उस कमी को नमन धीर ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया. वहीं उपकप्तान तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाए.

वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं स्प्रिंगर ने 64 रन देकर 2 विकेट झटके.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply