Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज रांची में खेला जाना है. 5 मैचों के इस सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत अपने नाम किया था, अब इस सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है, पहले टी20 मैच में जीत के बावजूद भी दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है.

रांची में होने वाले दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में 2 बदलाव हो सकते हैं, पहले टी20 मैच में निराश करने वाले 2 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. आइए जानते हैं टीम इंडिया की सम्भावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.
Team India से इन 2 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
संजू सैमसन के लिए हालिया मुकाबले अच्छे नहीं रहे हैं. उनकी पिछली चार पारियों में 9, 7, 2 और 11 रन के स्कोर शामिल हैं. लगातार कम स्कोर के कारण टीम प्रबंधन उनकी जगह किसी दूसरे बल्लेबाज को मौका देने पर विचार कर सकता है.
दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी चर्चा बटोरी है। रांची में दूसरे टी20 से पहले अभ्यास सत्र में भी उन्होंने बड़े शॉट लगाकर सभी का ध्यान खींचा. ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, अंतिम फैसला टीम प्रबंधन ही करेगा.
वहीं दूसरा बदलाव मयंक यादव के रूप में हो सकता है, उन्हें पहले T20I में प्रिंस यादव से पहले खेलने का मौका मिला, लेकिन वह महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन दिए और सिर्फ एक विकेट झटका. साफ तौर पर, वह अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे.
कप्तान श्रेयस अय्यर अब उनकी जगह प्लेइंग 11 में प्रिंस यादव को मौका दे सकते हैं. प्रिंस ने अब तक 6 T20I मैचों में कुल 9 विकेट झटके हैं और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग 11 में स्थान मिल सकता है. दूसरे T20I में टीम इंडिया संभवतः इन दो बदलावों के साथ उतर सकती है.
दूसरे T20I के लिए Team India की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.



