India

​IND vs WI T20 Indore Match: इंदौर की गर्मी में खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम, वेस्टइंडीज ने बढ़ाया Coconut Water Stock, आइसबाथ और स्पेशल डाइट की व्यवस्था

IND vs WI T20 Indore Match:  इंदौर होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले खिलाड़ियों की डाइट, हाइड्रेशन और रिकवरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी बीच वेस्टइंडीज टीम ने इंदौर में नारियल पानी का अतिरिक्त स्टॉक रखने की मांग की है।

​IND vs WI T20 Indore Match: इंदौर की गर्मी में खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम, वेस्टइंडीज ने बढ़ाया Coconut Water Stock, आइसबाथ और स्पेशल डाइट की व्यवस्था

वेस्टइंडीज ने एक्ट्रा नारियल पानी मांगा

जानकारी के मुताबिक वेस्टइंडीज टीम मैनेजमेंट ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त नारियल पानी उपलब्ध कराने को कहा है। MPCA के सीईओ रोहित पंडित के अनुसार खिलाड़ियों के लिए सामान्य रूप से नारियल पानी की व्यवस्था रहती है, लेकिन इस बार इसकी उपलब्धता बढ़ाने की विशेष मांग की गई है।

इंदौर में बारिश के बाद तापमान बढ़ने और ड्राई हीट के असर को देखते हुए खिलाड़ियों की हाइड्रेशन जरूरतों पर खास फोकस किया जा रहा है। मैच और प्रैक्टिस के दौरान लगातार शारीरिक गतिविधि के कारण खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स जरूरी होते हैं।

दोनों टीमों की पसंद से तैयार होगा खाना

दोनों टीमों के लिए उनकी पसंद और जरूरत के मुताबिक भोजन तैयार किया जाएगा। मेन्यू में वेजेटेरियन विकल्पों की संख्या अधिक रखने की तैयारी है। फिटनेस और मैच के बाद रिकवरी को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:

ये व्यवस्थाएं भी की गईं होटल में

खिलाड़ियों के लिए आइसबाथ टब की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं भारतीय टीम के ठहरने की व्यवस्था रेडिसन होटल और वेस्टइंडीज टीम के लिए मैरियट होटल में की गई है। दोनों टीमों के पहुंचने से पहले सुरक्षा, परिवहन, अभ्यास और होटल से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply