CricketIndia

​Asia Cup Rising Stars: Sri Lanka के खिलाफ Semi Final में उतरेगी India A, Suryavanshi पर नजरें

 रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी लेकिन भारत ए को श्रीलंका के खिलाफ बृहस्पतिवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ पिछले मैचों में लिस्ट ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 53 गेंद में 28 छक्कों और सात चौकों की मदद से 204 रन बनाये। भारत ने पाकिस्तान से मिली हार के बाद इस मैच के जरिये शानदार वापसी की। पहले मैच में नेपाल को 26 रन पर आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के सामने दबाव में नजर आये। पाकिस्तान ने 300 पार का स्कोर बनाकर 48 रन से जीत दर्ज की। यूएई ने भी आठ विकेट पर 249 रन बना डाले थे लेकिन बल्लेबाजों की मददगार पिच पर सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। 

​Asia Cup Rising Stars: Sri Lanka के खिलाफ Semi Final में उतरेगी India A, Suryavanshi पर नजरें

भारतीय टीम के लिये आयुष बडोनी का खराब फॉर्म चिंता का विषय है जिन्होंने दो रन बनाने के बाद पिछले मैच में खाता भी नहीं खोला। रिंकू सिंह भी नौ और छह रन ही बना सके। ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा पर दबाव बढ गया है जिन्होंने दो मैचों में शतक लगाये लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 100 रन बनाने में 149 गेंदें खेल डाली। उन्हें अपना स्ट्राइक रेट बेहतर करना होगा। भारतीय तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने सात सात विकेट लिये हैं लेकिन महंगे भी साबित हुए। भारत भले ही अपने सितारा खिलाड़ियों के साथ उतरा हो लेकिन वे अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर श्रीलंका टूर्नामेंट में अपराजेय रही है।

 श्रीलंका के निशान मदुश्का, लसिथ क्रूसपुले और कप्तान पवन रत्नायके ने बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं वानुजा साहन भी काफी उपयोगी खिलाड़ी साबित हुए हैं। 

टीमें : भारत ए 

 तिलक वर्मा , कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान , हर्षित राणा, विपराज निगम, प्रिंस यादव।

 श्रीलंका 

पवन रत्नायके , लसिथ क्रूसपुले, निशान मदुश्का, निपुन धनंजय, एस षणमुगनाथन, सिनेथ जयवर्धने, रविंदु फर्नांडो, चमिका हीनातिगाला, जनिथ लियानागे, वानुजा साहन, लाहिरू समराकून, दुविंदु रणतुंगा, दुलाज समुदिता, गारूका संकेत, विजयकांत वियासकांत। मैच का समय : दोपहर 3 . 30 से।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply