India

​28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 के क्वाटर फाइनल में इस टीम से होगा भारतीय टीम का सामना, श्रेयस अय्यर देंगे इन खिलाड़ियों को मौका

Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. अब भारतीय टीम एक बार फिर एक और गोल्ड जीतने के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है. एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

​28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 के क्वाटर फाइनल में इस टीम से होगा भारतीय टीम का सामना, श्रेयस अय्यर देंगे इन खिलाड़ियों को मौका

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का मुकाबला 28 सितंबर को होना है. टीम इंडिया का मुकाबला किस टीम से होगा कल तक ये फाइनल नही था, लेकिन अब टीम इंडिया का क्वाटर फाइनल मुकाबला फिक्स हो चूका है और भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है.

भारत और अफगानिस्तान होंगे आमनेसामने

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम अपना पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. टीम इंडिया जहां अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैदान में उतरने वाली है, वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने युवा टीम के साथ एशियन गेम्स खेलने पहुंची है.

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में हुआ था, जहां टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में सभी मैचों में जीत हासिल की थी, वो मुकाबला अफगानिस्तान की मेन टीम से हुआ था, जबकि एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान की टीम युवा टीम के साथ खेलने वाली है.

इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है, तो फिर उसका सामना 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में क्वाटर फाइनल जीतने वाली 4 टीमों के बीच होगा. एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमनेसामने हो सकती हैं.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , इशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply