यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए 6 नए प्लांट को मंजूरी दी है. राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति 2026 के तहत देश में 6 नए ब्राउनफील्ड यूरिया संयंत्र स्थापित किए जाएंगे. सभी 6 परियोजनाओं पर करीब 54,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और प्रत्येक प्लांट पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नए संयंत्रों के जरिए यूरिया उत्पादन क्षमता में सालाना 76.2 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है.

तमिलनाडु के मद्रास, पंजाब के नांगल, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और जगदीशपुर, पश्चिम बंगाल के पानागढ़ और राजस्थान के गडेपन में नए प्लांट लगाए जाएंगे. इसके साथ ही पुरानी और अधिक ऊर्जा खपत वाली यूरिया इकाइयों को भी आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा. सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और सहकारी क्षेत्र की कंपनियां इन परियोजनाओं में निवेश करेंगी.
यूरिया की सालाना खपत 400 लाख मीट्रिक टन
देश में यूरिया की सालाना खपत करीब 400 लाख मीट्रिक टन है, जबकि 202526 में घरेलू उत्पादन 293.30 लाख मीट्रिक टन रहा. माना जा रहा है कि नए संयंत्रों से आयातित यूरिया पर निर्भरता घटाने और विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी. साथ ही नई परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और किसानों को खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. वहीं, निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए नीति में 12 से 16 प्रतिशत तक रिटर्न ऑन इक्विटी का प्रावधान किया गया है.
MFLमद्रास PSU ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट
केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि MFLमद्रास एक PSU ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसकी सालाना इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी 12.7 लाख मीट्रिक टन है. यह मौजूदा यूनिट की जगह लेगा, जो 60 साल से ज्यादा पुरानी है. वहीं, NFL नांगल एक PSU ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट है, जो लगभग 50 से 55 साल पुराने प्लांट की जगह लेगा, जिसकी सालाना इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी 12.7 LMT है.
इसी तरह, KFLशाहजहांपुर, जो का कोऑपरेटिव ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट है, साल 1995 में शुरू हुई यूनिट को बढ़ाएगा, जिसकी सालाना इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी 12.7 LMT होगी. इसके अलावा मैटिक्सपानागढ़ एक प्राइवेट ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसे 2017 में शुरू हुए मौजूदा मॉडर्न प्लांट पर 12.7 LMT की सालाना इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ बनाया जा रहा है.
वहीं, CFCL गडेपन एक प्राइवेट ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट है, जो साल 1994 से चल रहे कॉम्प्लेक्स को बढ़ाएगा, जिसकी सालाना इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी 12.7 LMT होगी. इसके अलावा IIPLजगदीशपुर एक प्राइवेट ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट है, जो 1988 में बने प्लांट में 12.7 LMT सालाना कैपेसिटी बढ़ाने का प्रपोजल देता है.



