India

​IndiGo Fuel Surcharge: 6 अक्टूबर से IndiGo टिकट महंगे, फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

IndiGo Fuel Surcharge: देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo की उड़ानें 6 अक्टूबर की रात 12:01 बजे से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से अधिकतम ₹1,300 तक अतिरिक्त चार्ज लगेगा, जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यह राशि ₹10,000 तक पहुंच सकती है।

​IndiGo Fuel Surcharge: 6 अक्टूबर से IndiGo टिकट महंगे, फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

ये बताई वजह

एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद लिया गया है। 1 अक्टूबर से जेट फ्यूल के दाम में करीब ₹16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन महीनों में ATF की कीमतों में कुल मिलाकर करीब ₹27.28 प्रति लीटर का इजाफा बताया जा रहा है।

जानें, न्यू फ्यूल चार्ज

घरेलू रूट्स पर 0 से 500 किलोमीटर तक के सफर के लिए नया फ्यूल चार्ज ₹375 होगा। 501 से 1,000 किलोमीटर तक ₹600, 1,001 से 1,500 किलोमीटर तक ₹900, 1,501 से 2,000 किलोमीटर तक ₹1,150 और 2,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर ₹1,300 अतिरिक्त देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें:

इंटरनेशनल रूट्स पर भी सरचार्ज बढ़ा

इंटरनेशनल रूट्स पर भी सरचार्ज बढ़ाया गया है। SAARC देशों के छोटे रूट्स पर ₹1,000 से शुरू होकर यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यह ₹10,000 तक रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें:

तीसरी बार बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

IndiGo ने पिछले छह महीनों में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी काफी बड़ी होती है, इसलिए ATF की बढ़ती कीमतों का सीधा असर टिकट किराए पर दिखाई देता है।

ये खबर भी पढ़ें:  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply