India

​मौसम बदलते ही सिर में खुजली और डैंड्रफ का बढ़ना, ऐसा आखिर क्यों? एक्सपर्ट से जानें

स्कैल्प में खुजलीजलन और बालों के गिरने में क्या मौसम का भी रोल रहता है. उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बदल रहा है. आने वाली 6 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी लेकिन इससे पहले ही हल्की ठंड महसूस होने लगी है. यहां पर मौसम में चेंज और स्कैल्प में खुजलीजलन की शिकायत के बीच कनेक्शन पर बात करने जा रहे हैं. हवा में नमी की कमी या ड्राइनेस की वजह से ऐसा हो सकता है. रिसर्च कहती है कि स्कैल्प में खुजली या जलन के पीछे बड़ा कारण डैंड्रफ या ज्यादा सीबम प्रोडक्शन है.

​मौसम बदलते ही सिर में खुजली और डैंड्रफ का बढ़ना, ऐसा आखिर क्यों? एक्सपर्ट से जानें

जब मौसम की हवा बदलती है तो गंदगी, पॉल्यूशन और ऑयल मिलकर स्कैल्प में जमने लगते हैं. धीरेधीरे ये डैंड्रफ बनता है और इसे समय रहते रिमूव न किया जाए तो बालों का झड़ना शुरू हो जाता है.

मौसम में बदलाव के बीच बालों की सेहत का ख्याल कैसे रखना चाहिए, चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं…

बाल की सेहत और पाचन तंत्र का कनेक्शन

क्या आप जानते हैं कि हमारे पाचन तंत्र का भी बालों की सेहत से गहरा कनेक्शन होता है. डॉ. बुशरा अजीज का कहना है कि कई लोग सही शैम्पू, ऑयल और हेयर ग्रोथ प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बावजूद बाल झड़ने से परेशान रहते हैं. कई बार इसकी वजह स्कैल्प में नहीं, बल्कि गट यानी पेट में होती है.

पाचन तंत्र खाने को पचाता है, पोषक तत्वों को अवशोषित करता है और गट माइक्रोबायोम का बैलेंस बनाए रखता है. जब ये प्रक्रियाएं बिगड़ती हैं तो इसका असर इनडायरेक्टली बालों की ग्रोथ पर पड़ सकता है और बाल ज्यादा झड़ सकते हैं. या फिर सिर में खुजलीजलन की शिकायत हो सकती है.

बालों की सेहत के लिए क्याक्या जरूरी

बालों की स्वस्थ ग्रोथ के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन डी, विटामिन बी12 और फोलेट जरूरी हैं, और शरीर इन सभी को आंतों के जरिए अवशोषित करता है. सैलिक डिजीज, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज और ऑब्जर्वेशन से जुड़ी दूसरी समस्याएं शरीर में पोषण की कमी पैदा कर सकती हैं. इससे बाल पतले हो सकते हैं या ज्यादा झड़ सकते हैं.

हेयर फॉलिकल बहुत एक्टिव होते हैं और इन्हें लगातार ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है. कम प्रोटीन, आयरन की कमी और दूसरे पोषक तत्वों की कमी बालों के ग्रोथ साइकिल को बिगाड़ सकती है. कुछ लोगों में इससे टेलोजन एफ्लुवियम हो सकता है, जिसमें बाल सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं. पोषण की कमी को पहचानकर उसे ठीक करने से बालों को दोबारा बेहतर होने में मदद मिल सकती है.

किन चीजों को खाना है फायदेमंद

प्रोटीन, फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट वाली संतुलित डाइट पाचन और बालों, दोनों के लिए फायदेमंद है. पर्याप्त पानी पीना, एक्टिव रहना, अच्छी नींद लेना और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सही इलाज कराना भी मदद करता है.

सिर्फ गट हेल्थ सुधारने से बाल झड़ने की समस्या दूर होने की गारंटी नहीं है. जेनेटिक्स, हार्मोनल चेंज, स्ट्रेस, कुछ दवाइयां और स्कैल्प की समस्याएं भी बालों की ग्रोथ पर असर डालती हैं.

इसलिए इलाज की शुरुआत बाल झड़ने के रूट कॉज यानी असली वजह को पहचानने से होनी चाहिए. सिर्फ हेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय पाचन, पोषण, लाइफस्टाइल और स्कैल्प, सबको साथ में देखा जाना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply