कॉफी हेजलनट पेड़ा, रोजऑरेंज काजू रोल, कलाकंद बिस्कोफ, बूंदी लेमन टार्ट और केसर कुल्फी फ्लेवर वाली चॉकलेट बार दिवाली के मिठाई के डिब्बों को अब एक नया रूप मिल गया है. पारंपरिक मिठाइयों को अब पेस्ट्री में लपेटा जा रहा है, बटर बिस्कुट के साथ परतों में सजाया जा रहा है, और कॉफी, फलों व डार्क चॉकलेट के साथ मिलाया जा रहा है. मिठाई बनाने वाले ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि वे उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकें जो त्योहारों के मौके पर या उपहार देने के लिए कुछ अलग और नया तलाश रहे हैं.

इन नए प्रयोगों को लोग पसंद भी कर रहे हैं: ‘बॉम्बे स्वीट शॉप’ के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले उनके दिवाली के कारोबार में 80% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, ‘डजर्ट’ , ‘सेज एंड सैफरन’ और ‘एकाई’ जैसे ब्रांड्स का कहना है कि इंडीविजुअल्स कस्टमर्स और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग करने वाले क्लाइंट्स की ओर से काफी दिलचस्पी दिखाई जा रही है, जो पारंपरिक मिठाई के डिब्बों के बजाय कुछ अलग विकल्प ढूंढ रहे हैं.
भारत के मिठाई मार्केट के मुकाबले यह अवसर अभी भी काफी छोटा है. कई न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का मिठाई बाजार 84,310 करोड़ रुपए का है. इसमें प्रीमियम मिठाइयों की हिस्सेदारी 1 फीसदी से भी कम है, और ‘फ्यूजन’ मिठाइयां तो इसका और भी छोटा हिस्सा हैं. लेकिन इस दिवाली, इन मिठाइयों की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है.
भावनात्मक जुड़ाव
‘हंगर इंक हॉस्पिटैलिटी’ के फाउंडर समीर सेठ, जिन्होंने अपनी ‘बॉम्बे स्वीट शॉप’ चेन के जरिए आधुनिक मिठाइयों को लोकप्रिय बनाने में मदद की है, ईटी की रिपोर्ट में कहते हैं कि इस कैटेगरी की लोकप्रियता का कारण यह है कि आज के ग्राहक अलगअलग तरह के व्यंजनों, सामग्रियों और रूपों से परिचित हैं, जबकि भारतीय मिठाइयों के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव भी बना हुआ है. उनकी दिवाली रेंज में पिस्ताखुबानी बर्फी, गुलाबऑरेंज रोल और कॉफी हेजलनट पेड़ा शामिल हैं, जिनके मिक्स बॉक्स 695 रुपए से शुरू होते हैं.
सेठ कहते हैं कि यह लोगों को अपनी जानीपहचानी चीज़ों का आनंद लेने का एक नया तरीका देता है, और साथ ही मिठाइयों को कई तरह के मौकों और अलगअलग तरह के लोगों के लिए उपयुक्त बनाता है. उदाहरण के लिए, वे बताते हैं कि उनकी ‘डार्क चॉकलेट काजू कतली’ हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.
इसकी मांग कई तरह से है जैसे घर के लिए मिठाइयां, परिवार और दोस्तों को देने के लिए उपहार, और कॉर्पोरेट गिफ्ट हैंपर. सेठ बताते हैं कि ये कैटेगरी आपस में जुड़ी हुई हैं. हो सकता है कि कोई ग्राहक पहले खुद किसी प्रोडक्ट को आजमाए और फिर बाद में उसे किसी और को देने के लिए दोबारा खरीदे. अब इन मिठाइयों तक पहुंच भी आसान हो गई है. ‘बॉम्बे स्वीट शॉप’ मुंबई में अपने सात स्टोर, अपनी वेबसाइट और ब्लिंकइट जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए मिठाइयां बेचती है.
प्रयोग चल रहे हैं. जयपुर स्थित ‘डजर्ट’ जो शेफ तेजस्वी चंदेला की एक पेस्ट्री शॉप है ने काजू कतली, गुलाब गुलकंद, केसर कुल्फी और पिस्ता युक्त ‘जयपुर कुनाफा’ से प्रेरित चॉकलेट बार पेश किए हैं. इंडीविजुअल्स कस्टमर्स और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग की वजह से इस नए कलेक्शन की मांग बढ़ रही है, हालांकि चंदेला का ईटी की रिपोर्ट में कहना है कि सालदरसाल होने वाली ग्रोथ का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी.
काफी पहले शुरू हो जाती है तैयारी
त्योहारों के लिए कोई भी नया प्रोडक्ट लॉन्च करने से काफी पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं. शेफ यह जांचते हैं कि क्या नए रूप में भी वह स्वाद बरकरार रहता है, जिसे ग्राहक मूल मिठाई में पसंद करते हैं. चंदेला कहती हैं कि प्रयोग के लिए कुछ भी चुनते समय, मैं यह देखती हूं कि क्या उस स्वाद की अपनी एक अलग पहचान है और क्या नया रूप वास्तव में अनुभव में कुछ नया जोड़ता है.
हर पारंपरिक मिठाई को नए रूप में ढालने की जरूरत नहीं होती. चॉकलेट के अलावा, ‘डजर्ट’ के घेवर और बूंदी टार्ट भी काफी पसंद किए जाते हैं. चंदेला के अनुसार, लोग जानेपहचाने भारतीय स्वादों को बिल्कुल नए और अनोखे रूपों में आजमाना पसंद करते हैं.
मुंबई स्थित बुटीक कैटरिंग सर्विस ‘सेज एंड सैफरन’ जिसे अदिति दुगर चलाती हैं के दिवाली मिठाई बॉक्स में ऐसे ‘मिठाई बिस्कुट’ शामिल हैं, जिनमें ड्राईफ्रूट लौज, फ्रूट जैल और बटर कुकीज़ का मेल है. इनमें पिस्ता, रास्पबेरी और गुलाब, तथा हेज़लनट, कॉफी और संतरे जैसे स्वाद शामिल हैं.



