IndiaUttar Pradesh

​Kanpur Train Accident: कानपुर में डिरेल हुई चौरी चौरा एक्सप्रेस, 4 कोच पटरी से उतरे; मचा हड़कंप

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर से आने वाली ट्रेन संख्या 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए. हादसा शाम करीब 5:05 बजे हुआ. उस समय ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ रही थी. ट्रेन के B4, B5, B6 और B7 कोच की एकएक ट्रॉली पटरी से उतर गई. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य के साथ सुरक्षा से जुड़े जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

​Kanpur Train Accident: कानपुर में डिरेल हुई चौरी चौरा एक्सप्रेस, 4 कोच पटरी से उतरे; मचा हड़कंप

शाम 5:03 बजे स्टेशन से रवाना हुई थी ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को ट्रेन संख्या 15003 कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंची थी. ट्रेन शाम 5:03 बजे स्टेशन से रवाना हुई. इसके करीब दो मिनट बाद शाम 5:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ते समय इसके चार कोच पटरी से उतर गए. इन कोचों में B4, B5, B6 और B7 शामिल हैं. चारों कोच की एकएक ट्रॉली पटरी से उतरी है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

हादसे के बाद ट्रेन के प्रभावित चार डिब्बों को छोड़कर बाकी ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ले जाया जा रहा है. इसके बाद शेष ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा. वहीं प्रभावित कोचों में सफर कर रहे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है. रेलवे ने बताया कि यात्रियों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्टेशन पर उद्घोषणा के जरिए दी जाएगी. इसके अलावा, जो यात्री इस स्थिति में अपनी यात्रा जारी नहीं रखना चाहते, उन्हें टिकट का 100 फीसदी रिफंड दिया जाएगा. यानी ऐसे यात्रियों को टिकट की पूरी रकम वापस मिलेगी.

यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. कानपुर सेंट्रल 05122323018, 05122323016, 05122323015… प्रयागराज जंक्शन : 05322408128, 05322407353, 05322408149… फतेहपुर : 9151833006

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर पूरी रकम वापस करने की व्यवस्था की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply