करवा चौथ पर बैक हैंड पर भी आपको अगर हैवी मेहंदी चाहिए तो ये डिजाइन बेस्ट रहेगा. कलाई के ठीक ऊपर Happy karwa Chauth लिखा गया है. बाकी बची जगह में फ्लोरल, हम्प, कलियों के पैटर्न्स के साथ थिक डिटेलिंग की गई है जो रचने के बाद बेहद अच्छी लगती है.

अगर ऐसा मेहंदी डिजाइन चाहती हैं जो बिल्कुल सिंपल हो, अच्छा भी लगे और आप खुद भी लगा सकें तो करवा चौथ का ये मेहंदी डिजाइन बढ़िया रहेगा. फिंगर्स के कुछ नीचे लाइन ड्रॉ करें. इसके बाद राउंड शेप बनाकर करवा चौथ लिखें. इसके बाद आउटलाइन करके बाकी का डिजाइन कंप्लीट कर लें. उंगलियों पर भी सिंपल फूल और जाल बनाएं.
बैक हैंड के लिए आप इस मेहंदी डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं, जो न सिर्फ बेहद अच्छा लग रहा है, बल्कि आसान भी है. इसमें ज्यादातर हम्प, हिना ड्रॉप, कर्व्स पैटर्न की डिटेलिंग. इसे बनाना काफी आसान रहता है. इससे आपका हाथ भराभरा भी लगेगा और ज्यादा समय भी नहीं जाएगा.
करवा चौथ पर बैक हैंड में आप बेल वाला डिजाइन चाहती हैं तो इसे ट्राई करें. हम्प डिजाइन वाला डबल आउटलाइन का फूल बनाएं. इसके बाद ऊपर और नीचे की तरफ सेम डिटेलिंग दें. इसके बाद कर्व वाले फूल बनाकर ड्रॉप्स बना दें. इंडेक्स फिंगर की तरफ भी फ्लावर बनाएं और इसे चेन से कनेक्ट करें. लास्ट में उंगलियों का डिजाइन पूरा करें.
ये बैक हैंड मेहंदी डिजाइन बहुत ही सिंपल और ट्रेंडी है. आपको बहुत हैवी मेहंदी पसंद नहीं है या फिर वर्क प्लेस की वजह से आप लाइट मेहंदी डिजाइन चाहती हैं तो ये बेस्ट है. हार्ट शेप की पंखुड़ियों वाला फूल इंडेक्स फिंगर के ठीक नीचे बनाएं और इसे चेन से लिटिल फिंगर से कनेक्ट कर दें. इसी तरह से कलाई का डिजाइन भी सिंपल है.
आपको अगर अरेबिक मेहंदी डिजाइन पसंद हैं तो बैक हैंड पर आप ये फ्लावर, अंबी और लीफ, कर्व, हम्प पैटर्न वाला डिजाइन ट्राई करें. यह डिजाइन काफी ट्रेंडी भी लगेगा, क्योंकि इसमें पूरी बेल को एक साथ बनाने की बजाय बूटे के पैटर्न में बनाया गया है. इंडेक्स फिंगर पर सेम डिजाइन है जो इसे कंप्लीट करता है.



