Kia ने भारतीय बाजार में अपनी ग्लोबल 7सीटर SUV Sorento को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये है. इस कीमत पर इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 7XO के टॉप वेरिएंट से हो सकता है. दोनों गाड़ियां 7 लोगों के बैठने की जगह देती हैं, लेकिन कीमत, साइज, इंजन, ड्राइव और फीचर्स के मामले में दोनों में काफी फर्क है. अगर आप इन दोनों में से कोई SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है.

कीमत में कितना अंतर?
कीमत की बात करें तो , Kia Sorento HTE से सस्ती है. XUV 7XO AX7L पेट्रोल ऑटोमैटिक की एक्सशोरूम कीमत 24.29 लाख रुपये है. इसका डीजल ऑटोमैटिक मॉडल 24.79 लाख रुपये में आता है, जबकि डीजल AWD ऑटोमैटिक की कीमत 25.79 लाख रुपये है. वहीं Kia Sorento HTE Diesel की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है. यानी शुरुआती कीमत के हिसाब से XUV 7XO काफी कम पैसे में मिलती है.
Sorento ज्यादा लंबी, XUV 7XO ज्यादा ऊंची
साइज की बात करें तो की लंबाई 4810 mm है. वहीं Mahindra XUV 7XO की लंबाई 4695 mm है. यानी Sorento करीब 115 mm ज्यादा लंबी है. इसकी चौड़ाई भी XUV 7XO से 10 mm ज्यादा है.हालांकि ऊंचाई के मामले में XUV 7XO आगे है. इसकी ऊंचाई Sorento से 55 mm ज्यादा है. Sorento का व्हीलबेस 2815 mm है, जबकि XUV 7XO का 2750 mm है. लंबे व्हीलबेस की वजह से Sorento में केबिन और पैसेंजर के लिए ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है.
वहीं खराब सड़कों के मामले में XUV 7XO को फायदा है. इसमें 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि Sorento का ग्राउंड क्लीयरेंस 176 mm है. इसलिए बड़े स्पीड ब्रेकर और ऊबड़खाबड़ रास्तों पर XUV 7XO ज्यादा आसान विकल्प हो सकती है.
इंजन में कौन आगे?
Sorento के डीजल इंजन से 193 PS की पावर मिलती है, जबकि XUV 7XO का डीजल इंजन 185 PS देता है. यानी पावर के मामले में Sorento आगे है. हालांकि टॉर्क में XUV 7XO आगे निकलती है. इसका डीजल इंजन 450 Nm टॉर्क देता है, जबकि Sorento 441 Nm टॉर्क देती है.Sorento में 230 PS का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन भी मिलता है. वहीं XUV 7XO का टर्बो पेट्रोल इंजन 200 PS की पावर देता है.
Sorento के डीजल मॉडल में 8स्पीड DCT मिलता है, जबकि XUV 7XO में 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. Sorento के हाइब्रिड मॉडल में 6स्पीड ऑटोमैटिक मिलता है. ड्राइव की बात करें तो Sorento HTE केवल FWD में आती है. XUV 7XO में FWD के साथ AWD का विकल्प भी मिलता है. इसलिए ज्यादा खराब रास्तों या ज्यादा पकड़ की जरूरत वाले लोगों के लिए XUV 7XO उपयोगी हो सकती है.
फीचर्स में XUV 7XO आगे
फीचर्स के मामले में XUV 7XO AX7L को बड़ा फायदा मिलता है. इसमें 12.3 इंच की तीन स्क्रीन, Level2 ADAS, 540डिग्री सराउंडव्यू कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और 16स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिलता है.इसके अलावा इसमें मेमोरी फंक्शन वाली 6वे पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट भी दी गई हैं.दूसरी तरफ Sorento HTE बेस वेरिएंट है. इसमें बायLED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 10.5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 12.8 इंच की टचस्क्रीन, लेदरेट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, सिंगलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 7 एयरबैग मिलते हैं. Sorento HTE में पैनोरमिक सनरूफ, Level2 ADAS, 360डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स नहीं मिलते.



