India

​ड्राई स्कैल्प या सेबोरिक डर्मेटाइटिस? एक्सपर्ट से जानें क्या होता है अंतर कैसे पहचानें?

ज्यादातर लोग सिर से गिरने वाली हर पपड़ी को ‘डैंड्रफ’ मान लेते हैं और उसके लिए एक ही शैम्पू इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसकी वजहें अलगअलग होती हैं, और गलत तरीके से इलाज करने पर समस्या और बढ़ सकती है.

​ड्राई स्कैल्प या सेबोरिक डर्मेटाइटिस? एक्सपर्ट से जानें क्या होता है अंतर कैसे पहचानें?

डॉ. देवांग पंड्या , कंसल्टेंट, ट्रया) का कहना है कि ड्राई स्कैल्प और सेबोरिक डर्मेटाइटिस दो अलग स्थितियां हैं. चलिए आपको बताते हैं इन दोनों अलगअलग सिचुएशन्स के बारे में..

एक्सपर्ट का कहना है कि ड्राई स्कैल्प यानी रूखी स्कैल्प नमी की कमी से होती है, और हार्श शैम्पू इसे और बिगाड़ सकते हैं. इसमें आमतौर पर छोटी, बारीक, सफ़ेद और पाउडर जैसी पपड़ियां बनती हैं जो आसानी से झड़ जाती हैं. इनके साथ अक्सर लालिमा या तैलीय त्वचा नहीं होती, फिर भी इन्हें डैंड्रफ समझ लिया जाता है. ऐसे लोगों के शरीर के दूसरे हिस्सों की त्वचा भी अक्सर रूखी होती है.

डॉक्टर ने बताया सेबोरिक डर्मेटाइटिस स्कैल्प की एक इन्फ्लेमेटरी स्थिति है. यह मलासेजिया नाम के यीस्ट से जुड़ी सूजन और स्कैल्प पर सीबम के बदले हुए माहौल की वजह से होती है. इसमें पीली, तैलीय या चिपचिपी पपड़ियां बनती हैं, और साथ में लालिमा और खुजली होती है. यह भौंहों, नाक के किनारों और कानों के पीछे भी हो सकता है.

फर्क पहचानने का एक आसान तरीका है कि बाल धोने के एक दिन बाद अपनी स्कैल्प देखें. अगर स्कैल्प रूखी लगे, तो वजह ड्राई स्कैल्प हो सकती है. अगर स्कैल्प बहुत तैलीय हो और पपड़ियां आपस में चिपकी हों, तो यह सेबोरिक डर्मेटाइटिस का संकेत हो सकता है.

तनाव और अच्छी नींद की कमी से सेबोरिक डर्मेटाइटिस बढ़ सकता है, इसलिए इन पर ध्यान देने से भी मदद मिलती है. लंबे समय तक इसे काबू में रखने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी इन बातों को सुधारना बहुत जरूरी है. अगर पपड़ियां 6 हफ्ते से ज्यादा बनी रहें, या साथ में लालिमा या बाल झड़ना बढ़ जाए, तो डॉक्टर से जांच करवाएं ताकि दूसरी बीमारियों की संभावना को खारिज किया जा सके.

सेबोरिक डर्मेटाइटिस में लगातार सूजन और खुजलाने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है. कुछ लोगों को ज्यादा तेल लगाने से ड्राई स्कैल्प में राहत मिल सकती है, लेकिन सेबोरिक डर्मेटाइटिस में इससे समस्या और भड़क सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply