Technology

​Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

जल्द ही भारत में लावा अपनी विराट सीरीज का नया स्मार्टफोन 21 सितंबर को पेश करने जा रही है। इस फोन की बिक्री ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए होगी, जिसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

​Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

बता दें कि, यह फोन हैरिटेड इंडिगो और मकराना आइवरी जैसे दो प्रीमियन कलर के ऑप्शंस में दस्तक दे सकता है।

3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ मिलेगा बैक मिनी डिस्प्ले

इस फोन में 6.67 इंच का एफएचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 nits का पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

सबसे अनोखी खासियत इसका रियर डिजाइन है। बैक कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।

मिनी स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस छोटी स्क्रीन का उपयोग नोटिफिकेशन पढ़ने, समय देखने और अन्य जरुरी इंडिकेटर्स चेक करने के लिए किया जा सकता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

जब बैटरी की बात करें, तो लावा विराट कर्व 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग का कॉम्बिनेशन फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।

IP64 और MILSTD810H से लैस

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी लावा सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। लावा विराट कर्व 5G को मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। इस फोन को IP64 रेंटिग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

फोन में MILSTD810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। यह डिवाइस की मजबूती और अलगअलग परिस्थितियों में टिकाऊपन से संबंधित सैन्य मानक आधारित सर्टिफिकेशन है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply