नींबू को ऐसे ही सब्जी की डलिया में रख दिया जाए तो ये जल्दी ही सूखना शुरू हो जाते हैं. फ्रिज में भी बस कुछ दिन ही ये फ्रेश दिखाई देते हैं. इसके बाद नींबू के छिलके पर भूरे रंग के धब्बे बनने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इसे सही तरह से स्टोर करें. इससे ये कई दिनों तक फ्रेश बने रहते हैं और जूस भी कम नहीं होता है. आपके घर में भी कभी ज्यादा नींबू खरीदकर आ जाएं तो इसे स्टोर करने के लिए यहां दिए गए तीन तरीके आपके काफी काम आ सकते हैं. इससे नींबू लंबे समय तक खराब नहीं होंगे और न ही सूखेंगे.

नींबू को कई साल तक स्टोर करने की बात हो तो इसका अचार बनाकर रख सकते हैं, लेकिन इसमें मसाले डाले जाते हैं, जिससे स्वाद में चेंज आ जाता है. हालांकि हम यहां बात कर रहे हैं कि नींबू को फ्रेश कैसे रखा जाए कि उसका स्वाद और जूस भी बरकरार रहे. तो चलिए जान लेते हैं.
फूड इंफ्लुएंसर ने बताए तरीके
सोशल मीडिया हैंडल फ्लेवरफुल स्पोन्स के पेज से इंफ्लुएंसर अंजली बताती हैं कि वो किस तरह से नींबू को स्टोर करती हैं, जिससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं. इसमें से एक तरीका तो ऐसा है जो ज्यादातर हम सभी के घर में फॉलो किया जाता है. उन्होंने एक ऐसा तरीका भी बताया है जिसमें नींबू 15 दिन से ज्यादा या एक महीने तक फ्रेश बनाए रखे जा सकते हैं.
पहला तरीका है पानी में डुबोना
नींबू को फ्रेश रखने के लिए हम सभी के घरों में ये तरीका अपनाया जाता है. नींबुओं को पानी में डुबोकर रखने से ये ताजे बने रहते हैं, लेकिन बस आप इतना करें कि इसे किसी साफ एयर टाइट जार में डालें. पानी भरें और जार को बंद करके रख दें. इससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं.
दूसरा तरीका है तेल लगाना
नींबू के ऊपर आप सरसों के तेल की हल्की सी कोटिंग करके इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें. जब जरूरत हो तो कंटेनर से निकालकर धोकर यूज कर लें और बाकी के नींबू को वैसे ही जार में रखा रहने दें.
तीसरा तरीका क्या है?
इंफ्लुएंसर कहती हैं कि तीसरा तरीका वो खुद फॉलो करती हैं. इसमें आप एकएक नींबू को अलगअलग टिश्यू पेपर में अच्छी तरह से लपेटकर एयरटाइट जार में बंद करके रख दें. आप चाहे तो कोई और पेपर भी इसके लिए यूज कर सकते हैं, जिससे ये 1 महीने से भी ज्यादा समय तक खराब नहीं होते हैं.
View this post on Instagram
नींबू के कुछ नुस्खे
- गुनगुने पानी में नींबू का रस, अदरक का रस और काला नमक डालकर पीने से पाचन सही रहता है.
- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस लेने से वजन घटाने में हेल्प मिलती है, लेकिन पहले डॉ. की सलाह लें.
- ये विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इसकी चाय या जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है.
- नींबू के रस को स्किन पर लगाने से दागधब्बे टैनिंग कम होती है, लेकिन इसे सीधे त्वचा पर अप्लाई न करें.



