TrendingUttar Pradesh

​Lucknow Murder : रामबाबू हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने चचेरे मामा संग रची थी साजिश; 200 CCTV से खुला राज

​Lucknow Murder : रामबाबू हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने चचेरे मामा संग रची थी साजिश; 200 CCTV से खुला राज

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में हुए रामबाबू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश रामबाबू की पत्नी पुष्पा मौर्य ने रची थी। कथित अवैध प्रेम संबंधों के चलते पुष्पा ने अपने चचेरे मामा नीरज के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले में पुष्पा मौर्य और नीरज को गिरफ्तार किया है।

200 तक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 180 से 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया। इसके आधार पर जांच टीम आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर पुष्पा मौर्य और नीरज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में रामबाबू की हत्या के पीछे उसकी पत्नी की भूमिका सामने आई है।

चचेरे मामा के साथ मिलकर हत्या की साजिश का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पुष्पा ने अपने चचेरे मामा नीरज के साथ मिलकर रामबाबू की हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि इसी साजिश के तहत रामबाबू की हत्या कराई गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

कृष्णानगर पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या की साजिश की पूरी कड़ी, वारदात को अंजाम देने के तरीके और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply