India

​महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च; दमदार लुक के साथ होगी बचत, Nexon और ब्रेजा से होगी सीधी टक्कर

भारतीय बाजार में महिंद्रा ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद XUV 3XO CNG एसयूवी लॉन्च कर दी है. जिसे ZNG नाम दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है. फैक्ट्रीफिटेड CNG मॉडल चार वेरिएंट में आता है: MX EDGE, REVX EDGE , AX5 और REVX A. टॉपस्पेक वेरिएंट की कीमत 12.27 लाख रुपये है. इस कॉम्पैक्ट SUV में बूट फ्लोर के नीचे डुअलसिलेंडर CNG इंजन और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करने वाला टर्बोचार्ज्ड बायोफ्यूल इंजन दिया गया है.

​महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च; दमदार लुक के साथ होगी बचत, Nexon और ब्रेजा से होगी सीधी टक्कर

XUV 3XO CNG में लगेज कंपार्टमेंट के नीचे दोनो साइड दो सिलेंडर लगे हैं. जिसके कारण टैंकों के ऊपर सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह बचती है. महिंद्रा ने केबिन के अंदर पेट्रोल और CNG के बीच स्विच करने के लिए एक अलग फ्यूल सिलेक्शन स्विच दिया है. दो सिलेंडरों वाली यह व्यवस्था नए मॉडल को सिंगलसिलेंडर इंस्टॉलेशन का एक ऑप्शन प्रोवाइड करता है, जो बूट स्पेस का एक बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं.

Mahindra XUV 3XO इंजन

इस एसयूवी में का 1.2 लीटर एमस्टैलियन जी12 टर्बोचार्ज्ड एमपीएफआई इंजन लगा है, जो लगभग 110 हॉर्सपावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. पीक टॉर्क 1,500 से 3,500 आरपीएम के बीच में है. इंजन में एक डेडिकेटेड सीएनजी इंजेक्शन सिस्टम और बायोफ्यूल ऑपरेशन के लिए ऑप्टिमाइज्ड टर्बोचार्जर शामिल है. महिंद्रा का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 11.8 सेकंड में पकड़ लेती है.

XUV 3XO CNG में पहले की तरह ही इंडिपेंडेंट मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट सस्पेंशन और सेमीइंडिपेंडेंट ट्विस्टबीम रियर एक्सल दिया गया है. चेसिस में कैलिब्रेटेड स्प्रिंग्स और एंटीरोल बार के साथ MTVCL डैम्पर्स लगे हैं. बेहतर लैटरल स्टेबिलिटी के लिए रियर सस्पेंशन में 1,108 मिमी का स्प्रिंग सेपरेशन है. SUV में थर्डजेनरेशन इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग भी मिलती है, जिसमें नॉर्मल, कम्फर्ट और स्पोर्ट्स मोड हैं.

Mahindra XUV 3XO सेफ्टी फीचर्स

इस कार में आपको दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इनमें छह , चार डिस्क ब्रेक, टॉप टेदर के साथ ISOFIX चाइल्डसीट एंकरेज और सभी पैसेंजरर्स के लिए थ्रीपॉइंट सीटबेल्ट शामिल हैं. हर सीट के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं और पैसेंजर एयरबैग को एक्टिव करने का फंक्शन भी मिलता है. यह SUV 350 मिमी तक पानी में चल सकती है और इसका अप्रोच एंगल 23.6 डिग्री है.

Mahindra XUV 3XO डायमेंशन

XUV 3XO CNG की लंबाई 3,990 मिमी और चौड़ाई 1,821 मिमी है, जिसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है. महिंद्रा के अनुसार, इसमें बैठने की चौड़ाई 1,729 मिमी, आगे की सीटों पर लेगरूम 1,050 मिमी और पीछे की सीटों पर लेगरूम 878 मिमी है. केबिन में आगे की सीटों पर हिप रूम 1,337 मिमी और पीछे की सीटों पर 1,308 मिमी है.

Mahindra XUV 3XO वेरिएंट की कीमत

CNG मॉडल में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 16 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. REVX EDGE की कीमत 10.79 लाख रुपये है, जबकि AX5 की कीमत 11.19 लाख रुपये है. टॉपस्पेक REVX A की कीमत 12.27 लाख रुपये है, जिससे CNG लाइनअप में 2.28 लाख रुपये का अंतर आ जाता है. यह नया मॉडल Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza के CNG वेरिएंट्स को टक्कर देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply